रिपोर्टर राजेश डेंजिल सहयोग राजा कुमार /रंजीत राणा- सहरसा– जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी पहाड़ी यादव की पुत्री खोखिया कुमारी को जिंदा या मुर्दा खोजने में बिहरा पुलिस विफल साबित हो रही है। वह मृतक रामू यादव की कथित प्रेमिका थी। इस घटना को लगभग पखवारा होने को चल रहा है। पुलिस इस फाइल को ठंडे बस्ते में डाल कर चैन की नींद सो रही है। आरोप है कि जिस लड़की की वजह से रामू यादव की हत्या उसके भाई मुकेश यादव ने गोली मारकर की। आखिर वह लड़की कहां गयी. लड़की के खोजने के प्रति उदासीन रवैया से पुलिस पर सवालिया निशान की चर्चा भी हो रही है। खोखिया कुमारी व रामू यादव प्रेम प्रसंग मामले को लेकर रामू यादव की हत्या करने का आरोपी मुकेश कुमार अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। घटना के बाद पुलिस ने लड़की के पिता पहाड़ी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन इसके आगे को प्रगति नहीं हुई है। आरोप व स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि पहाड़ी यादव एवं उसके परिजनों ने मिलकर पहले अपनी पुत्री की हत्या कर शव को छिपाकर और फिर उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। रामू हत्या के बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो एसडीपीओ के नेतृत्व में खोखिया के शव को खोजने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। प्राथमिकी के अनुसार विशनपुर निवासी रामू यादव की गोली मारकर हत्या कुछ अज्ञात अपराधियों ने मिलकर कर दी थी। इस घटना के बाद यह बात सामने आई कि मृतक रामू यादव पहाड़ी यादव की पुत्री खोखिया कुमारी से प्रेम करता था। इस प्रेम प्रसंग खोखिया गर्भवती हो गयी थी। जिसके कारण उसके पिता एवं भाई सहित अन्य ने मिलकर हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया है। मृतक रामू यादव के पिता देवो यादव आरोप लगाया कि ने मेरे मृतक पुत्र ने जब लड़की के भाई मुकेश को कहा कि तुमने तो अपने ही सगी बहन और मेरी प्रेमिका की हत्या कर शव को गायब कर दिया है तो इसी बात पर मुकेश ने मेरा पुत्र के साथ मारपीट भी की और रामू को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी के दूसरे दिन ही गोली मारकर हत्या कर दी। मुकेश को यह बता कि प्रमुख कहीं बहन हत्या का राज लोगों के सामने ना खोल दें। इस घटना को पड़ताल में पुलिस को बसबाड़ी में कपड़े जलाने सिक्का, कंगन आदि का सुराग मिला है। जिसके बाद बरामद किया गया है। लेकिन अभी तक जिंदा या मुर्दा खोखिया का कोई पता नहीं चल पाया है।

loading...