सरसी से खरीदा दो पिस्टल और कर दिया पूर्णिया में बड़ा कांड

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हमारे संवाददाता गौरव गुप्ता की रिपोर्ट

Oplus_131072
पूर्णिया के कस्बा थाना के डंगराहा गांव में 16 जून को घर में घुसकर शाहजहां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कसबा पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ 2 गौरव कुमार ने कहा कि फॉरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर डंगराहा निवासी मोहम्मद दिलशान और मोहम्मद लड्डू को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि पूछताछ में दोनो ने बताया कि सरसी से उन्होंने दो पिस्टल 28000 रुपए में खरीदा था । एसडीपीओ ने कहा कि घटना के पीछे शाहजहां और दिलशान के बीच आपसी विवाद था । शाहजहां ने अपने घर में हुए मोटर चोरी का आरोप दिलशान और लड्डू पर लगाया था । जिस कारण दोनों के बीच कुछ दिन पहले नोकझोंक भी हुआ था । इसी आक्रोश में दिलशान और मोहम्मद लड्डू ने सोई अवस्था में 16 जून की रात घर में घुसकर शाहजहां को गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है।