मधेपुरा – जिला मुख्यालय में सोमवार को स्थानीय पार्वती साइंस कॉलेज परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने संगठन को मजबूत एवं चुस्त दुरुस्त करने के हेतु कई पदों में फेर-बदल किया। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रीता राय, बिहारीगंज विधानसभा प्रभारी रंजन कुमार रवि, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पलता भारती को मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर बधाई दिया।

नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता राय ने कहा कि मैं संगठन को हर संभव प्रयास कर नित आगे बढ़ाने से लेकर मजबूती प्रदान करने का कार्य करूंगी एवं केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारीयों को घर घर तक पहुचाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता की कुंजी समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा करना नितांत आवश्यक है।
महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पलता भारती ने कहा कि जिस भरोसा से मुझको इतने बड़े पद से सुशोभित किया गया है मैं सबके उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूँगी। पार्टी हित में काम करूंगी। बिहारीगंज विधानसभा प्रभारी रंजन कुमार रवि ने कहा कि आगामी चुनाव में जिससे पार्टी को फायदा हो उसी रणनीति पार्टी के हित के लिए तैयार करूंगा।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र चरण यादव, नगर अध्यक्ष अंकेश कुमार गोप, भाजपा नेता राहुल यादव, धर्मेंद्र राम, मनिंद्र दास, दिलीप यादव, रणवीर यादव, अभिषेक सोनी, प्रिंस कुमार, अमरदीप राय, अमोद कुमार, विक्की विनायक, डॉ सिद्धेश्वर कश्यप, बद्री मंडल, राजदीप पासवान, पुष्पलता यादव, अर्पणा कुमारी, सुपर्णा कुमारी, सोनी कुमारी, निभा कुमारी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

मधेपुरा से
संजीव कुमार की रिपोर्ट, updated by gaurav gupta

loading...