हरिद्वार : हरिद्वार के कनखल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था।

कनखल क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक डीजे का काम करता था। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन के घर सर्वप्रिय बिहार कॉलोनी में आया हुआ था। रात दो बजे उसने अपनी मां से अपना खयाल रखने की बात कही। युवक की बात सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए।

आनन-फानन में परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर कनखल थाना अध्यक्ष अनुज सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर के परिजन कनखल में रहते हैं। कुछ दिनों से किशोर सर्वप्रिय विहार में अपनी बहन के घर रह रहा था। गुरुवार को युवक की बहन दुर्गा मायके गई हुई थी। इस दौरान किशोर घर पर अकेला था। पुलिस मान रही है कि युवक ने किसी परेशानी के चलते आत्महत्या की है।

loading...