बनमनखी(पूर्णियां) –  मलिनियाॅ ग्राम में संतमत सत्संग कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर और ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अररिया जिला के रानीगंज स्थित महर्षि मेंही ज्ञानाश्रम से संतमत के परम् पूज्य संत आचार्य स्वामी शचिकांत जी महाराज एवं अन्य साधु महात्माओं के द्वारा सत्संग प्रेमियों को प्रवचन सुनने का एवं समाज जीवन में अपने और अपने एक अच्छा से अच्छा समाज निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाने के लिए सदगुणों की प्राप्ति हुई ।
इस अवसर पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह बनमनखी विधान सभा के लोकप्रिय विधायक कृष्ण कुमार ॠषि ने महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज एवं स्वामी शचिकांत जी महाराज का माल्यार्पण करके स्वागत किए । साथ ही बिहार सरकार में फिर से नए मंत्री मंडल के रूप मे पर्यटन मंत्री मिलने पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह बनमनखी विधान सभा के लोकप्रिय विधायक श्री कृष्ण कुमार ॠषि का स्वागत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री शशि शेखर कुमार विभाग प्रमुख डाॅ कृष्णा कुमारी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष आदरणीय श्री सत्य नारायण मंडल भाजपा के पंचायत अध्यक्ष श्री बेदानंद मंडल सहित सदानंद मंडल यदुनाथ राय पुर्व सरपंच मोहन लाल चौधरी संजय कुमार राय संतोष कुमार राय दिलीप कुमार राय मनोज कुमार राय बालकृष्ण राय कन्हैया कुमार मंडल जयचंद साह अभाविप के नगर मंत्री कुमार गौरव साजन कुमार विजय कुमार पासवान राहुल कुमार साह अजीत देव प्रवीण कुमार राम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किए।
इस अवसर पर भाजपा नेता अमितेश सिंह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप झा नगर पंचायत बनमनखी के अध्यक्ष विजय साह विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी पुर्व वार्ड पार्षद शिवकुमार सुमन लाल बिहारी यादव बिनोद मंडल अशोक कुमार मंडल फिल्म ऐक्टर राजेश रमण मुन्ना कुमार राय उपेन्द्र गुप्ता सहित अन्य सैंकड़ों मलिनियाॅ ग्राम वासी उपस्थित थे । updated by gaurav gupta

loading...