मधेपुरा/मुरलीगंज: शहर में विधुत आपूर्ति की लचर वयवस्था से आक्रोशितो ने सौपा माँग पत्र।

लगभग पिछले दो महीने से शहर में विधुत आपूर्ती की लचर व्यवस्था से आक्रोशित शहर के विधुत उपभोक्ताओं ने बुधवार को मुरलीगंज पावर सबस्टेशन पहुंचकर विधुत कनीय अभियंता का घेराव कर कार्यपालक विधुत अभियंता के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में विधुत लचर व्यवस्था के साथ – साथ मुरलीगंज मधेपुरा नयी विधुत संचरण में भारी अनियमितता बरते हुए धांधली का उच्च स्तरीय जांच की मांग किया हैं। नयी विधुत लाईन संचरण में घटिया श्रेणी के इंसुलेटर, केवल एवं अन्य सामाग्री का उपयोग निर्माण ऐजेंन्सी एवं बिजली विभाग के अभियंताओं की सहयोग से किया गया हैं। हल्की हवा एवं बारिस में भी मधेपुरा – मुरलीगंज विधुत आपूर्ती ब्रेक डाउन हो जाता हैं। यही हालात शहर में भी बनी हुई हैं। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के फीडर भी डाउन हो जाता हैं।

इस दौरान विधुत कनीय अभियंता हर्ष कुमार मौर्य ने कई दिनों से विधुत आपूर्ती की लचर व्यवस्था को स्वीकारते हुए कहा कि तकनीकि गड़बरी के कारण आवश्यकता अनुसार विधुत आपूर्ती नही हो पा रही हैं। जिसे सुधारने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं।

वही विधुत उपभोक्ता संघ के नेतृत्वकर्ता विकाश आनंद ने बताया लगभग दो महीनों से विधुत व्यवस्था काफी चरमरा सी गयी हैं। जिसकारण उमस भरे गर्मी में आमलोगों का जीना मुश्किल हो गया हैं। जहां एक तरफ सरकार एवं विधुत विभाग 24 घंटे विधुत आपूर्ती का दाबा करती हैं। वही मुरलीगंज शहर इसका जीता जागता सबूत हैं। जहां 24 घंटे में मात्र 10 घंटे भी विधुत आपूर्ती नहीं हो पाती हैं।

साथ ही बताया गया कि पूर्णियां जिले के सीमावर्ती पंचायतों में मुरलीगंज फिडर से विधुत आपूर्ती करने से फोल्ट की समस्या बनती हैं। जिसे दूसरे फीडर से पावर सप्लाय मुहैया करवाने की बात कही गयी।

मौके पर बाबा दिनेश मिश्र, उदय चौधरी, सूरज पंसारी, संतोष कुमार बंटी, अजय साह, संत कुमार, शंकर भगत, विनय रस्तोगी, चिराग साह, गोविंद कुमार सहित दर्जनों उपभोक्ता मौजूद थे। रिपोर्ट: संजीव कुमार, updated by gaurav gupta 

loading...