छातापुर( सुपौल) – झखारगढ़ पंचायत के सुरसर नदी में गुरुवार की शाम डूबने से एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गयी। मृतका बच्ची मधेपुरा जिले के भतनी बाजार निवासी बतायी जा रही है। जिनका नाम निश्बू कुमारी है। उनके पिता का नाम 3 राजेन्द्र सिंह है। जानकारी अनुसार मृतका बच्ची अपने फुआ के घर अपने परिजनों के साथ आयी थी। इस दौरान वह अपने फूफा के घर से कुछ दूरी स्थित मिल पर घूमने गयी थी। इसी दौरान अचानक नदी में डूब गयी। बच्ची को डूबते देखकर एक बुजुर्ग राहगीर ने शोर शराबा किया। तब जाकर बच्ची के परिजन नदी के समीप पहुंचे। लेकिन तब तक बच्ची नदी में डूब गयी थी। स्थानीय तैराकों के सहारे लगभग पौने घण्टे के बाद बच्ची का शव डूबे स्थान से आधा किलो मीटर दूरी से मिला। बच्ची का शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मसाज गया। मृतका बच्ची की मालती देवी अपनी बेटी की शव को देखकर बेसुध हो गयी। उधर, घटना की जानकारी बच्ची के घर वालों को भी फोन से दी गयी है। बच्ची के फूफा घर के परिजन ने बताया कि घटना की सूचना थाना और अंचल को भी दी गयी है। निश्बू के फूफा, फुआ समेत सभी परिजनो का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। रिपोर्ट – संजय कुमार भगत, updated by gaurav gupta

loading...