बिहार(संवाददाता धीरज गुप्ता) – पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार म्यूजियम में 22 जुलाई 2019 को मधुबनी जिला के संभावित उल्का पिण्ड प्राप्त करने वाले तीनों किसानों यथा राजकुमार प्रसाद,बिहारी यादव एवं राजकुमार खतवे को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया गया है ज्ञातव्य है कि मधुबनी के लौकही अंचल के ग्राम महादेवा में साढे 13 किलो वजनी उल्का पिण्ड प्राप्त हुआ था और इस उल्का पिण्ड को बिहार म्यूजियम में रखा गया है एवंआज मुख्यमंत्री ने प्राप्त उल्का पिण्ड का लोकार्पण,लोगों के अवलोकन हेतु किया और इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बिहार म्यूजियम की विभिन्न दीर्घाओ का अवलोकन किया गया एवं अवलोकन के क्रम में म्यूजियम में रखी गयी मूत्र्तियां,सिक्के एवं अन्य सामग्रियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिषा निर्देष भी दिये है इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परामर्षी अंजनी कुमार सिंह,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्रा,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार,कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार, प्रधान सचिव विज्ञान एवं प्रावैधिकी हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा,मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय चंद्रशेखर सिंह,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित बिहार संग्रहालय से जुड़े हुये अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। updated by gaurav gupta

loading...