बिहार(संवाददाता धीरज गुप्ता) – गया केंद्रीय विद्यालय संख्या 01,गया में जिला अधिकारी महोदय द्वारा चलाये जा रहे “जल शक्ति अभियान” योजना के तहत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया है विद्यालय के प्राचार्य अंजनी कुमार ने वृक्ष लगाये साथ साथ उप प्रचार्या,अमीना खातून, शुष्मा सिंह, एन के झा,जनसूचना अधिकारी,दिनेश कुमार ने भी पेड़ लगाएं और अंजनी कुमार ने कहा भारत की संस्कृति व सभ्यता वनों से पुष्पित और पल्लवित होते आई है।मानव का जीवन सहचर है प्राचार्य ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुये कहा आप सभी एक एक पेड़ अवश्य लगा कर,पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दें एवं उप प्रचार्या ने शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण कर धरती को हरा -भरा करने का संकल्प लिया है जनसूचना अधिकारी ने कहा वृक्षारोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व है क्यूकि यह हमारे जीवन को सुखी व संतुलित बनाये रखता है साथ ही हमारे जीवनमें राहत और सुखचैन प्रदान करता है।यह कार्यक्रम श्याम कुमार के अथक प्रयास से सफल हुआ है श्याम कुमार का साथ में नावेदिता, किरण ,स्काउट,N CC के बच्चों ने दिया। updated by gaurav gupta

loading...