जहानाबाद/बिहार(संवाददाता अनिल कुमार गुप्ता) – जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी सहकारी समिति श्री परितोष कुमार की अध्यक्षता में *जहानाबाद, घोषी, काको, मखदुमपुर तथा मोदनगंज प्रखंड में मत्स्यजीवी स० स० लि० के आगामी निर्वाचन* हेतु

विकास भवन सभागार में विभिन्न कोषांगों के साथ बैठक आयोजित किया गया।

उक्त निर्वाचन कार्यक्रम निम्नवत है:- *नामांकन की तिथि एवं समय 5 जुलाई 2022 एवं 6 जुलाई 2022 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 3:00 अपराह्न तक।*

संवीक्षा की तिथि एवं समय 7 जुलाई 2022 एवं 8 जुलाई 2022 को 11:00 पूर्वाह्न से 3:00 अपराह्न तक अभ्यर्थिता वापसी/ प्रतीक आवंटन की तिथि 12 जुलाई 2022 को 11:00 पूर्वाह्न से 3:00 अपराहन तक।

*मतदान 19 जुलाई 2022 को 7:00 बजे पूर्वाहन से 4:30 अपराह्न तक।*

मतगणना 19 जुलाई 2022 को (मतदान के तुरंत पश्चात)

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक उल्लेखित प्रखंड में मत्स्यजीवी समिति के मतदान लिए एक बूथ का निर्माण किया जाना है। प्रत्येक समिति में 13 पद हैं जिनमें एक पद अध्यक्ष, एक पद कोषाध्यक्ष एवं अन्य 11 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए आवंटित हैं। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त पदों को 50% महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

मत्स्यजीवी स० स० लि० के चुनाव हेतु निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, कार्मिक प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री कोषांग, मीडिया कोषांग, आचार संहिता निर्वाचन अपराध कोषांग, मतपत्र कोषांग वाहन कोषांग,प्रेक्षक कोषांग का गठन किया गया है। निर्वाचन कोषांग को मत्स्यजीवी स०स० निर्वाचन 2022 से जुड़े सभी कार्यों का अनुश्रवण एवं समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्मिक कोषांग को मतदान केंद्र पर मतदान दलों, स्टैटिक/गश्ति दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तथा मतगणना हेतु कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में कार्मिक प्रशिक्षण कोषांग को मतदान एवं मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु निर्देश दिया गया। वाहन कोषांग को आवश्यकतानुसार वाहन उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मतपत्र कोषांग को निर्धारित समयावधि में मतपत्रों का मुद्रण एवं मुद्रित मतपत्रों का प्रखंडवार/ समितिवार/ मतदान केंद्रवार विखंडन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त रूप से अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ निर्वाचन दृष्टिकोण से बैठक कर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नोडल पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत विधिवत रुप से कराने का निर्देश दिया गया।

updated by gaurav gupta 

loading...