रिपोर्ट-रामखिलाड़ी शर्मा(कॉर्डिनेटर) —        अलीगढ़(उत्तर प्रदेश) – हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद जलाकर निर्मम हत्या कांड को लेकर पूरे देश भर में उबाल*                       अलीगढ़ में हिन्दू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर निकाला पैदल मार्च* —👉 हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद जिंदा जलाकर की गई निर्मम हत्याकांड को लेकर पूरे देश में उबाल आ गया है। जिसके मद्देनजर आज ने अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर तस्वीर महल से जिला मुख्यालय तक एक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने तरह-तरह के स्लोगन लिखे हुए पेंपलेट्स हाथों में लिए हुए थे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन प्रेषित किया। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटना होना सरकार को कटघरे में खड़ी करती है। कहीं ना कहीं आज भी महिलाओं के प्रति बना हुआ कानून लचर नजर आ रहा है। जिसके चलते यह निर्मम हत्या हुई है। आगे कहा, इस घटना में जो भी दोषी हैं उसके खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे कि इस तरह के वहशी दरिंदों के अंदर खौफ पैदा हो सके।।                                                      मामला क्या है- – – डाक्टर प्रियंका रेड्डी ने कल रात अपने घर फोन करके बताया कि उनकी स्कूटी शमसाबाद, हैदराबाद में पंक्चर हो गई है… यह क्षेत्र अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है… वह घबराई हुईं थीं…. उन्होंने अपनी बहन को बताया कि कुछ लोग मदद करने के नाम पर उसकी स्कूटी ले कर.. पंचर ठीक कराने के बहाने उसे कहीं ले जाना चाह रहे हैं… आस पास काफी संदिग्ध लोग इकट्ठे हो रहे हैं… बहन ने डाक्टर प्रियंका से कहा कि वह निकट स्थित टोल बूथ पर जाकर खुद को बचाये… और वह कुछ संबंधियों को लेकर घटना स्थल की ओर दौड़ीं, परंतु….

जब संबंधी उक्त स्थान पर पहुँचे तो वहां से डाक्टर प्रियंका रेड्डी गायब थीं और उनका फोन स्वीच ऑफ आ रहा था …

अगले दिन प्रातः उसी क्षेत्र के सुनसान इलाके शादनगर में डाक्टर प्रियंका रेड्डी का जला हुआ शव मिला… पोस्टमार्टम से पता चला कि ज़िंदा जलाकर मारने से पूर्व डाक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था ! सिर्फ बलात्कार ही काफी नहीं… हत्या !… जीवित अवस्था मे पेट्रोल छिड़क कर… ! कितनी दर्दनाक मौत दी गई…डाक्टर प्रियंका को…!!  updated by gaurav gupta 

loading...