जहानाबाद/बिहार(संवाददाता अनिल कुमार गुप्ता) – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निदेशानुसार आज जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा घोषी अंचल अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण शिविर कार्यालय, घोषी-01 किसान भवन, जहानाबाद का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष सर्वेक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें शिविर स्थल पर उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा एवं शिविर कार्यालय की सुरक्षा की स्थिति का अवलोकन किया गया। विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य से संबंधित पंजी/अभिलेखों एवं कागजातों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया गया। विशेष सर्वेक्षण शिविर अंतर्गत पदस्थापित कर्मियों के विगत 3 माह की उपस्थिति, सर्वेक्षण पूर्व गतिविधियों यथा ग्रामवार उदघोषणा, रैयतों से स्वघोषणा की प्राप्ति, प्रपत्र 05 के संधारण की समीक्षा तथा राजस्व ग्रामवार अभिलेख के संधारण की स्थिति का अवलोकन किया गया। किस्तवार कार्य अंतर्गत त्रिसीमाना एवं ग्राम सीमा का सत्यापन तथा भूखंडों के सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की गई। इस क्रम में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों के अंतर्गत विभिन्न प्रक्रमों में रैयतों की सहभागिता की स्थिति, उनकी समस्याएं एवं उनके प्रति सर्वेक्षण कर्मियों के आचरण की समीक्षा भी की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि घोषी 01 में कुछ राजस्व ग्रामों का किस्तवार तथा कुछ राजस्व ग्रामों का खानापुरी किया गया है जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा जहानाबाद जिले में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त के कार्य हेतु आई.ई.सी. एजेंसी द्वारा भूमि का नक्शा उपलब्ध कराने का निदेश विभाग द्वारा दिया गया है, किंतु कार्यकारी एजेंसी द्वारा ससमय नक्शा उपलब्ध नहीं कराने के कारण सर्वेक्षण के कार्य में प्रगति धीमी है। जिला पदाधिकारी ने कार्य में प्रगति लाते हुए सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती का कार्य ससमय कराने का निदेश दिया। साथ हीं एजेंसी के प्रतिनिधि को स्पष्टिकरण कराते हुए ससमय कार्य करने का निदेश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण में क्षेत्रीय कर्मियों के शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को एप विकसित करने का निदेश दिया, जिससे क्षेत्रीय कर्मियों का वास्तविक समय स्थल सुनिश्चित हो सके।

इस क्रम में आज हुलासगंज 02 में श्री उपेंद्र प्रसाद बंदोबस्त पदाधिकारी, मोदनगंज 01 (देवरा पंचायत सरकार भवन) में श्री अरविंद मंडल अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, रतनी फरीदपुर 01 (झुनाठी पंचायत सरकार भवन )में श्री सत्यप्रकाश जिला भू अर्जन पदाधिकारी, मोदनगंज 02( गंधार पंचायत सरकार भवन) में भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा हुलासगंज 01 (चिरी पंचायत सरकार भवन) में श्री संजीव जमुआर वरीय उप समाहर्ता, रतनी फरीदपुर 04 (नारायणपुर पंचायत भवन) में श्री संजीव बख्शी वरीय उप समाहर्ता, रतनी फरीदपुर02 (सोहरैया पंचायत भवन) में श्री अमनप्रीत सिंह वरीय उप समाहर्ता, घोषी 02 (लखावर पंचायत सरकार भवन) में सुश्री निकिता वरीय उप समाहर्ता, तथा रतनी फरीदपुर 03 (कंसुआ पंचायत भवन) में सुश्री मार्गण सिन्हा द्वारा विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त शिविर कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

updated by gaurav gupta 

loading...