अररिया/रानीगंज – दिलखुश झा की रिपोर्ट-

अररिया : बिहार के अररिया जिले के थाना रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बगुलाहा पंचायत वार्ड नंबर 08 के कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा को लेकर मैथिल ब्राह्मण टोला के समस्त ग्रामवासी के साथ कमेंटी समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता खेलानंद झा व संचालन बबलू झा ने की. बैठक में गांव के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी सहित घरबंधा गांव के प्रबुद्ध लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

मौके पर कमेटी सदस्य के लोगों ने कहा कि सभी ग्रामीण भाई-चारगी के साथ महाशिवरात्रि पर्व को मनाएं. वहीं खेलानंद झा, बबलू झा,संजीव झा, लक्ष्मीकांत आदि लोग ने सभी , बुद्धिजीवी, समाजसेबियों एवं ग्रामीण से अपील की है कि त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण मनायें.

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खेलानंद झा ने कहा कि ग्रामीण की निगरानी में महाशिवरात्रि शिव बारात निकाली जायेगी. हुड़दंग करने वालों पर नजर रखी जायेगी. और शिवरात्रि के रात्रि भक्ति जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, किसी भी प्रकार के शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. महाशिवरात्रि पर्व पर हर साल की भांति इस साल भी श्री श्री 108 अष्टायाम संकीर्तन हरे राम, हरे राम, राम राम हरे, हरे कृष्ण हरे, कृष्ण कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे का आयोजन किया जाएगा हालांकि मंदिर प्रांगण में कुछ साल पहले 72 घंटे तक अष्टयाम रामधुनी संकीर्तन हर साल होते थे लेकिन इस साल तीन दिवसीय अष्टायाम रामधुनी संकीर्तन जों कि 48 घंटे,अष्टयाम रामधुनी संकीर्तन का प्रारंभ दिनांक 02-03-2022 से 04-03-2022 तक आयोजन किया जाएगा।

अष्टायाम रामधुनी संकीर्तन को लेकर इस बैठक के मौके पर अध्यक्ष खेलानंद झा, कुमदानंद झा, संजीव झा, गांधी झा दिलखुश झा,अजय कुमार मिश्रा, बबलू झा,झूलन झा , पंकज झा, मनोज झा, सेंटू झा , शैलेन्द्र झा उदयकांत झा, मनोज झा , राहुल झा, निर्धन झा उर्फ हरेराम झा, कलानंद कुमार निराला, एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

updated by gaurav gupta 

loading...