मुरलीगंज(संवाददाता संजीव कुमार) : मीरगंज रेलवे ढाला से करीब 5 सौ मीटर की दूरी पर ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया गया कि लगभग 1:10 बजे सहरसा जाने वाली डेमो 75257 सवारी गाड़ी के चपेट में आने से हादसा हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना बनमनखी से इंस्पेक्टर रामबचन सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेकर दो भागों में विभक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गया। मृतक की पहचान कुमारखंड वार्ड नंo 5 के गोविंद कुमार साह उम्र लगभग 30 वर्ष पिता त्रिलोकी साह के रूप में हुआ है।

मौके पर पहुंचे मृतक के बहनोई धड़हरा निवासी भिखारी साह ने घटना के कारण स्पष्ट नहीं कर पाए। हलांकि शव की स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा था कि आत्मा हत्या हुई। बहरहाल रेल पुलिस तहकीकात कर रही है। इस बीच स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी रही। और तरह तरह की चर्चाएँ कर रहे थे।
इंस्पेक्टर रामबचन सिंह ने बताया कि मीरगंज रेलवे ढाला से पश्चिम लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर घटना हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। updated by gaurav gupta

loading...