बनमनखी(पूर्णियां) – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बनमनखी स्थित राधानगर के बेटी सरिता कुमारी पिता चंदन दास मां रुका देवी सहित पुरे बनमनखी वासियों की बेटी ने जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में 800 मिटर दोंड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।महज 13 वर्ष में सरिता ने अपने जिलास्तरीय में अपना लक्ष्य हासिल किया।यह अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शशिशेखर कुमार ने कहा कि ये हमसभी के बहुत ही गर्व की बात है।जो अपने श्री अनुपलाल मेहता कॉलेजिएट बनमनखी से प्रखंड स्तरीय से चयनित होकर जिला स्तरीय में 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर परचम लहराया यह हमसभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है।वहीं जी एल एम कॉलेज बनमनखी विशाल कुमार ने कहा कि अपने माता-पिता के साथ- साथ अपने गांव और कॉलेज सहीत प्रखंड का नाम रोशन किया।यह हमसभों के लिए गर्व की बात है। समाजसेवी अमित ने कहा कि बहन सरिता के इस कार्य ने पुरे बनमनखी का नाम रोशन किया है।और सरिता की यह उपलब्धि अन्य अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।इस मौके पर राहुल कुमार यादव, वार्ड पार्षद संतोष कुमार, राजेन्द्र कुमार,अरूण आडवाणी,कुन्दन कुमार साह, कचहरी सचिव ललित नारायण,रागों दास,ऐसे अन्य कार्यकर्ता ने मिलकर कर छात्राओं का होंसला बढ़ाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।और उनके माता-पिता गांव ग्राम के सभी लोग अपने बच्चों पर गर्व महसूस कर रहे हैं। updated by gaurav gupta 

loading...