दरभंगा(संवाददाता कौशल कुमार मिश्रा) – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बलभद्रपुर स्थित पार्टी कार्यालय मे झंडोत्तोलन व राष्ट्रगान के साथ समारोह मनाया। वक्ताओं ने जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व मे आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी मे अहम भूमिका निभाने वाली और राष्ट्रनिर्माण के लिए अपना उत्कृष्ट व संपूर्ण योगदान देने वाली कांग्रेस पार्टी एकबार फिर से देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी की समस्या से आजादी दिलाने के लिए सत्ता मे आएगी। प्रदेश प्रतिनिधि पं. रामनारायण झा ने कहा की देश की आजादी व लोगों के हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए ही 1885 मे कांग्रेस का गठन हुआ था। उस समय जिस तरह से पूरा देश अंग्रेजी हुकूमत से परेशान था, आज फिर से भाजपा सरकार ने पूरे देश को परेशान कर रखा है। कांग्रेस नेता मिथिलेश कुमार चौधरी ने कांग्रेस के योगदान को बताते हुए कहा कि देश को एक बार फिर से कांग्रेस की जरुरत है। कार्यक्रम मे, ज़िला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रो.बिनय कुमार झा, अरविंद कुमार चौधरी, शीतल झा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार झा, परमानंद झा,गणेश चौधरी, विमलेंदु कुमार ठाकुर, मनोज़ झा, अपलेंद्र मिश्र, महादेव चौधरी, अमरनाथ चौधरी, महासचिव शुशील कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार अमर, जितेंद्र कुमार झा, जयंत कुमार झा, सुधीर कुमार पांडेय, धनंजय सिंह, बसंत झा, मो.सरफराज, मो.चांद, दिनेश गंगनानी, राहुल झा, कृष्ण मोहन चौधरी, तनवीर अनवर, कांग्रेस नेत्री रीता मिश्रा, भागीरथी देवी, नाज़िया हसन, दयानंद पासवान, नारायण पासवान, प्रो.परवेज़ आलम, उदितनारायण चौधरी, हसमत अली, देवकीनंदन ठाकुर, शादाब अतिकी आदि ने भाग लिया। updated by gaurav gupta 

loading...