पूर्णियां – डीएसए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा बैठक एवं पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न हुआ। वार्षिक आमसभा की बैठक सुबह के 10:00 बजे से प्रारंभ हुई जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार विमर्श किए गए। सर्वप्रथम पिछले सभी बैठकों की संपुष्टि की गई। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी कोषाध्यक्ष श्री विमल मुकेश ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सभी सम्मानित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। श्री विमल मुकेश ने 40 वा जिला क्रिकेट लीग से संबंधित सभी मैचों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता सीमांचल जोन का आयोजन स्थल पूर्णिया को बनाए जाने पर सभी सदस्यों ने बिहार क्रिकेट संघ का आभार प्रकट किया।

प्रस्तावित विषय में अगले 3 वर्षों के लिए पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के नए कार्यकारिणी समिति के गठन/ चुनाव हेतु संघ के चेयरमैन राजेश कुमार बैठा ने चुनाव समिति एवं बिहार क्रिकेट संघ द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक श्री प्रकाश कुमार सिंह से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने का आग्रह किया। दिन के 12:15pm से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस चुनाव में कुल 34 क्लबों ने मतदान किया। मतदान समाप्ति के बाद मतपत्र की गिनती 3:00pm बजे सारे उम्मीदवारों के समक्ष प्रारंभ की गई। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार उदय कांत ठाकुर एवं शमी अहमद थे। उदय कांत ठाकुर को 14 मत एवं शमी अहमद को 20 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर मोइजुर रहमान को 7 मत, मोहम्मद असीम को 12 मत एवं जय कुमार सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर ओम कुमार को 12 मत एवं जयंत कुमार को 22 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद पर शहादत हुसैन को 7 मत, सरजील असर को 11 मत एवं विजय कुमार को 16 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार को 01मत, मनीष कुमार को 14 मत एवं मनजीत राज को 19 मत प्राप्त हुए।

पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी निम्नलिखित हुए।

अध्यक्ष -शमी अहमद,

उपाध्यक्ष- जय कुमार सिंह,

सचिव- जयंत कुमार,

संयुक्त सचिव- विजय कुमार,

कोषाध्यक्ष- मनजीत राज।

सभी नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बिहार क्रिकेट संघ से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक श्री प्रकाश कुमार सिंह एवं चुनाव समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री एमएच रहमान, अली खान (सदस्य), ए के बोस (सदस्य), राजीव कुमार (सदस्य), एवं अभिषेक ठाकुर ने विजय प्रमाण पत्र निर्गत किया। इसी क्रम में राजेश कुमार बैठा, जितेंद्र कुमार सिन्हा , नंदकिशोर सिंह, अंबुज कुमार सिंह ने निर्वाचित अध्यक्ष शमी अहमद , जय कुमार सिंह ,जयंत कुमार ,विजय कुमार एवं मनजीत राज को माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।                       इस मौके पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सभी सम्मानित क्लब सदस्य उपस्थित थे। रिपोर्ट – प्रफुल्ल सिंह /updated by gaurav gupta 

 

 

loading...