बनमनखी (पूर्णियां) – श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण व संपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ता गण इस संग्रह अभियान के माध्यम से आम आदमी को राम मंदिर से जोड़ने के साथ ही युवा पीढ़ी को राम जन्मभूमि के इतिहास की भी जानकारी देने का कार्य करेंगे। उक्त आशय की विस्तृत जानकारी देते हुए अभियान समिति से जुड़े अनुमंडल संयोजक रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अभियान की तैयारी को लेकर टोले मोहल्ले में टोलिया बनाने का कार्य प्रारंभ है ।इसी क्रम में वार्ड 1 की बैठक नरसिंह स्थली भक्त प्रह्लाद स्थान के परिसर में क्षेत्र के सम्मानित एवं वयोवृद्ध लूटन ऋषि देव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। काफी बड़ी संख्या में उपस्थित राम भक्तों के बीच वार्ड 1 के प्रमुख के रूप में स्थानीय पार्षद नितेश जयसवाल एवं सह प्रमुख रामबाबू यादव एवं वार्ड दो के लिए वार्ड प्रमुख अरविंद कुमार एवं सह प्रमुख निर्मल दास के नामों की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। इस अवसर पर राम भक्तों का उत्साह वर्धन करते हुए अभियान समिति से जुड़े वरिष्ठ सदस्य वीर नारायण गुप्ता ने सभी राम भक्तों को इस परम पुनीत कार्य से जुड़ कर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने की अपील की। उपस्थित गणमान्य लोगों में अभियान समिति से जुड़े वरिष्ठ सदस्य सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी रामचंद्र चौधरी, वीर नारायण गुप्ता नगर सह संयोजक पंकज गुप्ता विहिपअध्यक्ष शिव शंकर तिवारी प्रखंड सेवा प्रमुख रामबाबू यादव भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता वार्ड पार्षद एवं प्रभारी अजय सिंह शिवशिष्य, नितेश जयसवाल, अनिल साह युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय साह, रविंद्र कुमार निर्मल दास प्रदीप कुमार आनंद कुमार अरविंद अभिषेक कुमार आदि सैकड़ों राम भक्त उपस्थित थे। updated by gaurav gupta 

loading...