गढ़वा/झारखंड : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चटनिया गांव में अवैध शराब बनाने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा था। गुप्त सूचना पाकर पहुंची कांडी पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने हेतु सभी उपकरणों को नष्ट कर दिया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत उक्त गांव निवासी- शिवनाथ यादव पिता- बली यादव व राजेंद्र यादव पिता- श्याम दास यादव को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा सोमवार को जेल भेजा गया। इस संबंध में कांडी थाना प्रभारी- नीतीश कुमार ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति देशी शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। साथ ही शराब बनाने वाले उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के धारा- 272 , 273, 290 व 34 के तहत कांड संख्या 145/20 दर्ज कर उक्त दोनों लोगों को जेल भेजा गया। मौके पर- रोबिंसन मुंडरी व रोहित राज सिंह सहित कई अन्य पुलिस के जवान उपस्थित थे। रिपोर्ट – विवेक चौबे /updated by gaurav gupta 

loading...