उदाकिशुनगंज/बिहारीगंज: बिहारीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत में तालाब में चार बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। एक साथ चार बच्चों की मौत से गांव सहित परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची बिहारीगंज पुलिस ने बच्चों के शव को थाना लेकर पोस्टमार्टम हेतु मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत अंतर्गत अररिया बहियार में लक्ष्मीपुर लालचंद वार्ड संख्या पाँच के निरंजन मिस्त्री की 14 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी एवं उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के बीड़ी रणपाल पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार के बायसी तोला निवासी जवाहर मंडल की 10 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी,मंटू मंडल की 12 वर्षीय पुत्री मौसम कुमारी जबकि उक्त गांव के ही मुन्नी मंडल के 11 वर्षीय पुत्री कल्याणी कुमारी की मौत गढ्ढे भरे पानी में डूबने से हो गयी। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत अंतर्गत अररिया बहियार में सभी एक साथ पानी से सोरखी उखाड़ने गयी हुई थी। एक युवती अचानक ही गढ्ढे भरे पानी मे फिसल गई। इस दौरान एक दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी अत्यधिक पानी में डूब गई। जिससे मौके पर ही चोरो की मौत हो गई। जबकि एक को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इधर स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही लोग गड्ढे के किनारे दौड़ पड़े। चारों बच्चों का शव तालाब में देख परिजनों का धैर्य टूट गया। गांव में जैसे ही उनके डूबने की खबर फैली हड़कंप मच गया। ग्रामीण और परिजन दौड़ कर घटना स्थल के पास पहुंचे। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाला गया। एक साथ चार बच्चों की हुई मौत से गांव में मातम का माहौल है। बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जबकि एक अन्य लड़की को जीवित पानी से बाहर निकाला गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए बिहारीगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वही बिहारीगंज

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने अन्य चारों को मृत घोषित कर दिया।

 

(ब्यूरो रिपोर्ट चंचल कुमार मधेपुरा), updated by gaurav gupta 

loading...