बनमनखी (पूर्णिया): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विगत 14 अगस्त को हुए कार्यकर्ता वीरेन्द्र हत्या व लूट के सफल उद्भेदन के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य शशि शेखर कुमार ने जिस तत्परता से पूर्णिया पुलिस व बनमनखी पुलिस प्रशासन ने वीरेन्द्र हत्याकांड का सफल उद्भेदन किया है, वह सराहनीय रहा है। इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं। लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और भयमुक्त वातावरण तैयार हुआ है।

प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य डा. कृष्णाकुमारी ने कहा कि वीरेन्द्र हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर पुलिस प्रशासन द्वारा कानून का राज स्थापित हुआ है। लोगों के मन में पुलिस के प्रति जो आक्रोश था, वह दूर हुआ है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी ने कहा कि आखिर वीरेन्द्र हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है, इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। सफल कार्रवाई कर लोगों के दिलों में जगह बनाया है।
बजरंग दल प्रखंड संयोजक उज्ज्वल सिंह ने कहा कि वीरेन्द्र हत्याकांड के बाद लोगों में आक्रोश और भय व्याप्त था, जो प्रशासन के तत्परता से दूर हुआ।
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के इन्द्रदेव यादव, जिला संयोजक अभिषेक आनंद, प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य अशोक कुमार रजक, कुमार गौरव, नगर मंत्री साजन कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने पुलिस का आभार जताया है। updated by gaurav gupta

loading...