पूर्णियां – अयोध्या में रामजन्मभूमि पूजन के शुभ अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद ने ज़िले के विभिन्न मंदिरों को दीपावली की तरह दीपों से सजा दिया।विहिप कार्यकर्ता मन्दिरो में अत्यंत प्रसन्नता पूर्वक पूजन-वदनं कर भगवान राम को नमन किया।ओर भगवान श्रीराम से देश के लोगों को उन्नति,समृद्धि ओर सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।कसबा स्थित राणी सती मन्दिर को ज़िला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार लाठ के नेतृत्व में अत्यंत आकर्षक ढंग से दीपों से सजाया गया।ओर उसके बाद पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया गया।लॉक डाउन को देखते हुए कसबा के विभिन्न मंदिरों सहित ज़िले के अलग-अलग मन्दिरों में राम दरबार की तस्वीर लगाकर दिप जलाकर पूजन-पाठ किया गया।हिंदूवादी रामभक्तो का उत्साह आज चर्म पे देखा गया ओर सभी ने अयोध्या धाम के जयकारे लगाए।कसबा के राणी सती मन्दिर सहित,तिनपनिया हनुमान मंदिर,मदारघाट काली मंदिर, स्टेशन के हनुमान मंदिर, दुर्गा स्थान,महावीर मन्दिर सहित पूर्णिया रामजानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी, रामबाग महामाया मन्दिर,काली मंदिर,बजरंगबली मन्दिर,हरदा काली मंदिर,मधुबनी शिव दुर्गा मंदिर में नगर कार्याध्यक्ष बबलू सहाय दुवारा मन्दिर को मुख्य रूप से विहिप कार्यकर्ताओं दुवारा सजाकर पूजा अर्चना की गयी।जिसमें मुख्यरूप से बजरंगदल ज़िला सयोंजक चंदन राज,ज़िला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार लाठ, विभाग मंत्री बिनोद कुमार लाठ,कसबा प्रखंड मंत्री मुकेश कुमार,रिंकू मिर्धा,कुणाल कुमार,बज्जि मुरमुर,मंगल मरांडी,शिव प्रकाश साह,नगर अखाड़ा प्रमुख शुभं सिन्हा, ज़िला सह मंत्री मनीष भारती, शामिल थे। updated by gaurav gupta 

loading...