बनमनखी(पूर्णियां) – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष के कार्यों और उनकी उपलब्धियों के उपलक्ष्य में भाजपा ने अपने लोकप्रिय प्रधान मंत्री द्वारा लिखित पत्र को घर घर पहूँचाने के ‘महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया।

जिसके तहद बनमनखी ग्रामीण मंडल के शक्ति केन्द्र धरहरा अन्तर्गत बुथ संख्या 147 के बुथ अध्यक्ष कमलेश साह, बूथ पालक इंद्रशेखर सिंह व उनके सप्तऋषि प्रशांत वर्मा, सुनील शर्मा, रवीन्द्र ठाकुर,आईटी सेल संयोजक सुनील ठाकुर आदि के द्वारा घर घर जाकर लोगो से संपर्क किया एवं उन्हें पत्र हस्तगत कराए ।मौके पर मुख्य अतीथि पूर्णिया भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सह बनमनखी विधानसभा प्रभारी अजय कुमार सिंह,जिलामंत्री सह मंडल प्रभारी संतोष चौरसिया,मंडल उपाध्यक्ष सह धरहरा शक्ति केन्द्र प्रभारी नवनित सिह, मंडल उपाध्यक्ष जयकांत दास,ईन्द्रशेखर सिंह,सुबोध साह, कोषाध्यक्ष कंचन सिह, मंत्री गौरब चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। updated by gaurav gupta 

loading...