मधेपुरा/मुरलीगंज(संवाददाता चंचल कुमार) – मुरलीगंज प्रखंड के रजनी पंचायत की मुखिया अनिता कुमारी को बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा राष्ट्रीय जनता दल के युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से कार्यकर्ताओं में खुशी है। बताया गया कि प्रदेश के सभी जिलों में युवा जिलाध्यक्षमनोनीतकिया गया है। जिसको लेकर राजद नेताओं ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बुलो मंडल और युवा प्रदेश अध्यक्ष कारी सौहेल के प्रति आभार प्रकट किया है। पूर्व आपदा मंत्री प्रो चंद्रशेखर यादव, प्रदेश महासचिव देवकिशोर यादव ने कहा कि कर्मठ महिला रजनी पंचायत की मुखिया अनिता कुमारी के पार्टी में युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इन नेताओं ने बताया कि राजद पहला राजनीति पार्टी है जो आरक्षण देने का काम किया है। जो अब दिखने लगा है। वहीं अनिता कुमारी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे हरसंभव निभाने का प्रयास करूँगी। updated by gaurav gupta 

loading...