अजय गुप्ता की रिपोर्ट –

पटना/बिहार – राष्ट्रीय महासभा के अध्यक्ष पद पर सरवन गुप्ता हुए विजय वहीं उपाध्यक्ष के पद पर सीतामढ़ी की किरण गुप्ता ने फहराया परचम।

अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा का राष्ट्रीय चुनाव गर्दनीबाग स्थित गेट पब्लिक लाइब्रेरी मैं जिला अधिकारी के नेतृत्व में सरकार एवं संस्था के सभी नियमों का पालन करते हुए सभी पदों पर नामांकन के साथ मतपत्रों का उपयोग करते हुए कड़ी धूप गर्मी के बीच लाइन लगाकर संपन्न हुआ।
बिहार/ बंगाल/ झारखंड/ छत्तीसगढ़/ महाराष्ट्र/ यूपी/ दिल्ली /हरियाणा /उड़ीसा/ आसाम /गुजरात/ कोलकाता सहित भारत के अन्य कोने से लोग छोटी बड़ी वाहन से पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर अपना मतों का प्रयोग किया।।
चुनाव स्थल पर ठहरने /पार्किंग/ खाना नाश्ता /वोटिंग स्थल पर बैठने एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था के साथ सशस्त्र बल भी तैनात किए गए थे।
अध्यक्ष पद पर रांची के सरवन प्रसाद ने अपना परचम लहराया वहीं उपाध्यक्ष पद पर सीतामढ़ी की किरण गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण का मजबूत परिचय दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरवन गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्ण कुमार आजाद को 286 मतों से हराकर विजय प्राप्त की।।
झारखंड की लवली गुप्ता एवं वीरेंद्र गुप्ता छत्तीसगढ़ से गोपाल रौनियार सहित चार उपाध्यक्ष महासचिव के पद पर विशाल आनंद कोषाध्यक्ष के पद पर पटना के रविकांत गुप्ता संगठन सचिव के पद पर पटना के मुन्ना गुप्ता संयुक्त सचिव के पद पर औरंगाबाद के मुकेश गुप्ता अंकेक्षक पद पर कोलकाता के विजय गुप्ता। सहायक पद पर अंजू गुप्ता पटना के राजकुमार गुप्ता रांची के अजय गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी को मात देकर विजय हासिल की।
डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक देखरेख में सभी जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र एसडीएम तथा अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के संयोजक राजीव रंजन उर्फ राजू गुप्ता के द्वारा दिया गया।।
चुनाव समिति के संयोजक राजू गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 1291 मत मिले थे। जिसमें 14 मत रद्द किए गए। वैध मतों की संख्या 1277 प्राप्त हुई। जिसमें सरवन कुमार को 770 कृष्ण कुमार आजाद को 484 बृजेश कुमार को 23 मत मिले।
सरवन कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्ण कुमार आजाद को 286मतों से हराकर विजय पताका पराया।
मौके पर संयोजक राजू गुप्ता। महाराजा हेमचंद्र रौनियार वैश्य सेना के संयोजक अजय गुप्ता। पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश गुप्ता। पूर्व आईएएस रंजू प्रसाद। बंगलोर के उद्योगपति जे के प्रसाद। सासाराम के विधायक राजेश गुप्ता। पूर्व विधायिका नगीना देवी। पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता। करगहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता। दिनारा विधानसभा के प्रत्याशी प्रोफेसर सरोज गुप्ता। लौकाहा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दिनेश गुप्ता। दिल्ली नोएडा से केदार गुप्ता कोलकाता से मनीषा गुप्ता। समाजसेवी प्रोफेसर जगरनाथ गुप्ता। मुजफ्फरपुर से देवानंद प्रसाद/ सुनील गुप्ता /मनोज राजा/ ओम प्रकाश गुप्ता। लालबाबू गुप्ता/ श्याम सुंदर प्रसाद गुप्ता/ सीतामढ़ी से राज किशोर प्रसाद/ सीतामढ़ी जिला भाजपा अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता/ पुपरी से प्रेम गुप्ता। दरभंगा से संजीवय्या भारती। जयनगर से श्याम गुप्ता। मोतिहारी के सुमन कुमार मनसा। मढौरा से शिव कुमार गुप्ता। दिघवारा से राजेश गुप्ता। यूपी बलिया से अमरनाथ रौनियार। रोहतास से माधव मुरारी गुप्ता सहित देश के कोने-कोने से आए आजीवन सदस्यों ने उपस्थित होकर राष्ट्रीय चुनाव को ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सभी लोगों ने सभी विजेता एवं उपविजेता को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि रौनियार समाज का ऐतिहासिक चुनाव आने वाले दिनों में अपना इतिहास लिखेगा। प्रकाश पुंज के रूप में पूरे भारत में रोशनी देना शुरू कर दिया है।। प्रशासनिक देखरेख में यह चुनाव चर्चा का विषय बन चुका है।

updated by gaurav gupta 

loading...