बेतिया – पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक बाढ़ के पानी में बारिश में भीगते हुए देश के बुद्धिजीवियों से बिहार के लिए कुछ सवाल कर रहा है। वीडियो में युवक कहता है देश में कहीं भी आपदा आती है तो सारे लोग उस राज्य की मदद करते हैं पर बिहार में जब आपदा आती है तो सब लोग बिहार से मुंह फेर लेते हैं ऐसा क्यों। केरल चेन्नई और मुंबई की बाढ़ की चर्चा चारों ओर होती है पर बिहार यहां पर हर साल बाढ़ और महामारी देश के किसी और कोने से ज्यादा तबाही मचाती है फिर भी कोई भी बुद्धिजीवी बिहार के बारे में बात नहीं करता। कोई भी दानवीर कर्ण बिहार की मदद नहीं करता। लेकिन इन सबके लिए जिम्मेवार बाहरी से ज्यादा बिहार की जनता है, जो ऐसे निकम्मे को वोट देती है जो नेता आपदा के समय में लोगों को भूल जाते हैं। 7 दिन में इस वीडियो को सिर्फ फेसबुक पर 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस वीडियो में उन्होंने अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर से भी सवाल किया है जो बिहारियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त नहीं करते हैं। वीडियो की चर्चा बॉलीवुड से लेकर दिल्ली के राजनीतिक गलियारों तक हो रही है। वीडियो के कारण अब हर कोई बिहारियों की मदद के लिए धीरे-धीरे ही सही लेकिन आगे आ रहें है।
अब बता दे इस वीडियो में जो युवक है वह बेतिया के निवासी मनीष कश्यप है। जो लगातार सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाते रहते हैं और इनका वीडियो लगातार वायरल होता है। इससे पहले उनका बस से कचरा फेंकने वाला वीडियो अल्पेश ठाकुर को एक बिहारी की चेतावनी वाला वीडियो और एक प्राइवेट बैटरी कंपनी का फर्जीवाड़ा का वीडियो खूब वायरल हुआ था और लोगों ने इन सारे वीडियो की खूब प्रशंसा की थी। धीरे-धीरे मनीष कश्यप बिहारियों तथा बिहार के युवाओं के रोल मॉडल बनते जा रहे हैं। पटना में आई बाढ़ में भी बाढ़ पीड़ितों कि इन्होंने खूब मदद की। ऐसे ही युवकों के समाज को सख्त जरूरत है जो अपराध, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर सके तथा गरीब, लाचार और बेसहारा कि मदद कर सके। बिहार की आवाज बनने के लिए मनीष कश्यप की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। रिपोर्ट – गोलू शुक्ला, updated by gaurav gupta

loading...