जुझारू व संघर्षशील नेता थे मुंद्रिका सिंह यादव- सुदय

कहा, हर वर्ग के लोगों के बीच थे लोकप्रिय 

जहानाबाद/बिहार(संवाददाता अनिल कुमार गुप्ता) – राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ प्रखर समाजवादी नेता सह पूर्व मंत्री मुन्द्रिका सिंह यादव की 75वीं जयंती गुरूवार को पार्टी कार्यालय में धूम धाम से मनाई गई। इस मौके पर सदर विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, पूर्व विधायक सूबेदार दास, जिलाध्यक्ष महेष ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, प्रवक्ता डॉ शशि रंजन, मनोज यादव संजय लालसे आदि नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मुंद्रिका सिंह यादव जुझारू तथा संघर्षशील नेता माने जाते थे। वे जो निर्णय लेते थे उसपर अडिग रहते थे। उन्होंने कभी अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया। उन्हें जहानाबाद तथा अरवल जिले के लोग काफी संघर्षशील नेता मानते थे। हर किसी के सुख दुख में वे शामिल रहते थे। चाहे किसी पद पर रहें या नहीं। शादी विवाह के साथ ही मातम पुरसी करने से वे नहीं चुकते थे। अल्पसंख्यक भाईयों के हर त्योहार में वे आते थे। सादा जीवन और उच्च विचार के वे व्यक्ति थे। हालाकि अमर शहीद जगदेव प्रसाद को ही वे अपना आदर्श मानते थे। उनकी जयंती तथा पुण्यतिथि के अवसर पर वे जगदेव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से चुकते नहीं थे। जगदेव बाबू के आदर्शों को अपनाए जाने के कारण ही उन्होंने हमीदनगर पुनपुन सिंचाई परियोजना के कार्यान्वयन के लिए प्रयासरत रहते थे। जब लालू प्रसाद के मंत्री मंडल में उन्हें स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनने का मौका मिला तो उन्होंने जहानाबाद सदर अस्पताल का नामकरण अमर शहीद जगदेव प्रसाद के नाम पर तथा घोसी रेफरल अस्पताल का नामकरण शहीद शक्ति कुमार के नाम पर कराया। मखदुमपुर रेफरल अस्पताल का नामकरण सुखदेव प्रसाद वर्मा के नाम से भी उन्हीं के सौजन्य से किया गया था। ज्याददती या जन समस्याओं के निराकरण के मामले में वे कोई समझौता नहीं किए। इन समस्याओं को लेकर उन्होंने आंदोलन भी किया। वक्ताओं ने कहा कि एक मौका था जब उन्होंने विधायक रहते हुए जन समस्याओं के निराकरण को लेकर समाहरणालय के समीप कई दिनों तक आमरण अनशन भी किया था। काको थाना क्षेत्र में एक बालक की मौत को लेकर उन्होंने जहानाबाद स्थित काको मोड़ के समीप सड़क जाम किया था। हालांकि इस सड़क जाम के दौरान उन्हें पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी थी। वे इस जिले के हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय थे। जयंती के मौके पर विनोद यादव, अनिल पासवान, मिथलेश यादव, अरविंद चंद्रवंशी, बैकुण्ड यादव, पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव, सूर्यदेव यादव, अरमान माल्लिक, पप्पु मल्लिक, सतीष यादव, पिन्टू उर्फ छोटू यादव, अनिल वर्मा, अशोक वर्मा, बिहारी यादव, महेंद्र यादव, भोली यादव, उदय यादव, अमरजीत, लड्डू यादव, बबलू गोप, पप्पू दास सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

updated by gaurav gupta 

loading...