“द एंजल आफ डेथ” 250 लोगों को खौफनाक मौत देनेवाले डा. डेथ की कहानी जानकार आप दंग रह जाएंगे।

समूचे दुनिया में एक से बढ़कर एक विचित्र हत्यारे की कमी नहीं है। दुनिया की छोड़िए भारत में ही अक्सर विचित्र दरिंदों की दरिंदगी या सीरियल कीलर की घटना आपको याद आ जाएगी। जैसे निठारी कांड जहां एक शख्स इंसानों को मारकर खाता था तो हरियाणा को वह किलर भी आपको याद होगा जो रात के अंधेरे में कत्ल करता था या फिर दिल्ली के तिहाड़ जेल के पाश लाश फेंकने वाले किलर को आप नही भूल पाए होंगे।

आज हम आपको डा. डेथ नाम से मशहूर कीलर के बारे में बता रहे हैं। जिसके बारे में कहा जाता है कि लोग उसके नाम को भी सुनना नही चाहते थे इतना भय था।

दरअसल डा. डेथ 1998तक 250 लोगों को मौत की नींद सुला चुका था। आश्चर्य होगा कि लोगों को मारने के बाद वह उसकी अंत्येष्टि में भी शामिल होता था। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं होती थी। जानकारों का कहना है कि डा. डेथ की मां की मौत लंग कैंसर से हुई थी जिससे आहत हो वह कत्ल करने लगा।

24 जून 1998 को एक महिला के कत्ल के बाद उसके जुर्म का पता दुनिया को चला। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया जहां से उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई। आपको बता दें कि कत्ल के इस मुजरिम के खिलाफ 250 नही बल्कि केवल 15 हत्याकांड में सबूत पेश किया गया था।

सजा से विचलित डा. डेथ 13 जनवरी 2004 को जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस तरह खौफनाक हत्यारे की अंत हुई। अनुभवीआँखें न्यूज फीचर डेस्क

loading...