बेतिया(गोलू शुक्ला) – बिहार का इकलौता भारत माता मंदिर भारत नगर पुरुषोत्तमपुर में है और इसी मंदिर के कर्ता-धर्ता श्री सुनील गिरी जी के द्वारा राष्ट्र रक्षा महायज्ञ कराया जा रहा है। महायज्ञ आयोजक सुनील गिरी जी ने बताया कि राष्ट्र के कल्याण के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया है।

राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के सुचारू रूप से आयोजन के लिए आज पुरुषोत्तमपुर में एक बैठक हुआ। जिसमें युवा जागरण मंच के अध्यक्ष दीपेश सिंह, युवा समाजसेवी मनीष कश्यप, प्रिंस फौजी, चुमन सिंह, प्रिंस सिंह तथा ऑल्टर बाबा जैसे लोग शामिल हुए।
मनीष कश्यप ने बताया कि सीमा पर जवानों की रक्षा, देश में किसानों की हालत में सुधार तथा देश के सुख समृद्धि शांति के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया है तथा हमारा मकसद है कि बिहार का इकलौता नेपाल और भारत के सीमा पर स्थित भारत माता का मंदिर लोगों से अभी अनभिज्ञ हैं और भविष्य में यह मंदिर पर्यटन का केंद्र बने जो राष्ट्र हित में। दीपेश सिंह ने बताया कि यहां पर एक भव्य मेला लगने वाला है और यह अपने आप में एक अद्भुत यज्ञ है जो भारत माता मंदिर के द्वारा कराया जा रहा है। प्रिंस फौजी ने बताया कि इस प्रकार का यज्ञ बिहार में कभी नहीं हुआ है। इस यज्ञ में दस लाख गायत्री मंत्र का जाप देश के जवानों की रक्षा के लिए होगा। इस अद्भुत त्याग में मैं अपने आप को शामिल करके धन्य महसूस कर रहा हूं।
इस यज्ञ में अलग-अलग दिन बहुत से गणमान्य व्यक्ति पहुंचने वाले हैं। कलश यात्रा के दिन उम्मीद है मदन मोहन तिवारी, सतीश दुबे और रिंकू सिंह जैसे चंपारण के कद्दावर नेता पहुंचेंगे। यह एक राष्ट्र रक्षा महायज्ञ है और इसी को मद्देनजर में रखते हुए बेतिया जिला के एसपी जयंत कांत जी और डीएम डॉ निलेश रामचंद्र जी को भी आमंत्रण कार्ड दिया गया है।
Updated by gaurav gupta

loading...