कांडी(संवाददता-विवेक चौबे) – प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडल अध्यक्ष- श्रीकांत पाण्डेय के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष- श्रीकांत पाण्डेय ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर व अगरबत्ती दिखाकर उनकी जन्मदिन मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही मंडल अध्यक्ष ने बताया कि रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में भाजपा की सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है , लेकिन पदाधिकारियों की लापरवाही से कांडी प्रखंड की जनता को सही लाभ नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस मनाया जा रहा है ,जबकि प्रखंड में पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। आज कोई भी कार्य बिना पैरवी के संपन्न नहीं हो रहा है,जिसके कारण भाजपा सरकार की बदनामी हो रही है।उन्होंने कहा कि पंचायत में 14वें वित्त की राशि का दूरुपयोग हो रहा है , पदाधिकारियों की मिली भगत से उच्ची दरों पर दरी , लाइट, साउंड व अन्य सामग्री मनमाने तरीके से खरिदा जा रहा है । वहीं मनरेगा में लूट का आलम यह है कि भेन्डर द्वारा मनमाना पैसा रख लिया जाता है,जब उच्च पदाधिकारियों पास विरोध में शिकायत किया जाता है तो उसी पदाधिकारी को जांच का जिम्मा भी मिल जाता है,जिसकी संलिप्तता इन सब कार्यों में होती है , जिसके चलते सही ढंग से कार्यों की जांच नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि सब बातों की शिकायत मुख्यमंत्री रघुवर दास से की जाएगी।

मौके पर- 20 सूत्री अध्यक्ष-राम लला दुबे , सांसद प्रतिनिधि- रामलखन प्रसाद, राम लखन चंद्रवंशी ,संजय प्रसाद,प्रदीप दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।updated by gaurav gupta

loading...