जानकीनगर(पूर्णियां) – थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक पंचायत वार्ड नम्बर 14 निवासी ज्ञानी महतो की 13 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी जो कि नवमी कक्षा में पढ़ती थी उसकी हत्या हुई है या आत्महत्या की है इसका तो खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वैसे गांव वाले की जानकारी के मुताबिक लड़की आरती कुमारी का प्रेम प्रसंग कुछ दिनों से इसी जगह के अरुण महतो के पुत्र से चल रहा था। वहीं मृतिका के चचेरा भाई राजा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रात्रि में अरुण महतो के परिवार के द्वारा हम लोगों को यानी लड़की के परिवार को खबर दिया गया था कि आप की पुत्री मेरे यहां घर में है जब लड़की के परिवार लड़का के यहां जाकर लड़की की खोजबीन किया तो लड़का के परिवार द्वारा लड़की के गार्जियन को घर में घुसकर खोजबीन नहीं करने दिया गयाl लड़की के गार्जियन के द्वारा रात भर गांव में खोजबीन करने के बाद जानकीनगर स्टेशन पर भी जाकर खोजबीन किया गया कि कहीं लड़की ट्रेन धड़के कहीं चला ना जाएl इसके चलते कोसी एक्सप्रेस और पूर्णिया की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी में भी काफी खोजबीन किया गयाl उसके बाद रात्रि 3:00 बजे तक चारों तरफ खोजबीन करने के बाद सभी आराम करने के लिए चले गएl सुबह जगने के बाद पता चला कि लड़की का शव पेड़ से लटका दिया गया हैi लड़की खुद आत्महत्या की है या उसका लड़का पक्ष के द्वारा हत्या कर दिया गया है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। हालांकि जानकीनगर थाना के द्वारा लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा चुका है।वांलिटयर सदस्य – लालमोहन आनंद, updated by gaurav gupta

loading...