मऊरानीपुर (झाँसी)- श्री रामधाम महाविधालय मऊरानीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने शुक्रवार को बुन्देलखण्ड विश्वविधालय झाँसी में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक के निर्देशानुसार युवा संसद के स्क्रीनिंग कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में महाविधालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम इकाई के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी संघर्ष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मुन्ना तिवारी, कार्यक्रम समन्वयक बुन्देलखण्ड विश्वविधालय डॉ. मोहम्मद नसीम, नोडल अधिकारी सहित श्री रामधाम महाविधालय मऊरानीपुर के छात्र/ छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान रीना ठाकुर, अंजना यादव, आरती, कल्पना, लक्ष्मी अहिरवार, शिवानी, मनोज रोविन्द ठाकुर, अखिलेश, आशीष, अमन सोनी, विशाल, अतुल, विकास श्रीवास आदि महाविधालय के छात्र/ छात्रायें उपस्थित रहे। रिपोर्ट_सौरभ भार्गव अनुभवी आँखें न्यूज मऊरानीपुर ।

loading...