बिहार/मधेपुरा(संवाददाता चंचल कुमार) – लोकसभा से महागठबंधन प्रत्याशी श्री शरद यादव द्वारा मुरलीगंज प्रखंड एवं सदर प्रखंड में जनसंपर्क एवं रोड शो अभियान चलाया गया।जिसमे उन्होंने जनता से लालटेन को वोट देने की अपील की ,साथ ही उन्होंने बी.पी. मंडल जी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर बेलो में नवल किशोर भारती

के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए ।वहाँ से जनता से रूबरू होते गए ,काफी संख्या जनता ने स्वागत कर किया गया।जगह जगह लोग अपने नेता के इंतजार में खड़े दिखे।रोड शो मधेपुरा से दस बजे प्रारंभ हुआ जो भिरखी,गम्हरिया, जीवछपुर,भर्राही,मधुबन,मुरहो,बेलो चामगढ़ चौक,बलुहा, परवा नवटोल,जीतापुर,धुरगाँव,चौड़ा , महेशुआ ,शंकरपुर होते हुए वापस जनता का दर्शन किए।इस मौके पर साथ चल रहे विधायक चंद्रशेखर यादव ,राजद प्रखंड अध्यक्ष बेद नारायण यादव ,संजय कुमार भारती ,पूर्व विधायक गोपाल भारती ,युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुन्ना ,नीरज यादव ,पूनम कुमारी पूर्व मुखिया ,राकेश रोशन ,संतु बिहारी ,बिहारी कुमार ,अनिल कुमार ,प्रवीण कुमार ,राजद प्रखंड अध्यक्ष रूद्र नारायण यादव ,अभिनंदन कुमार ,तेजनारायण यादव सहित राजद के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।updated by gaurav gupta

loading...