गया:बाराचट्टी: दिनाँक 6 अप्रैल 2019 दिन शनिवार को सोभ बाजार के राज विद्या केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के 40 वा स्थापना दिवस मनाया गया।प्रखंड अध्यक्ष हेमराज प्रसाद वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 40वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की गया जिला भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा परिवार पार्टी और उसके सहयोगी दलों को फिर से केन्द्र की सत्ता में लाने के लिये दिन-रात जुटे होंगे।वही जिला मंत्री शम्भू गुप्ता ने कहा कि 39 वर्ष पहले इस पार्टी का जन्म समाज की सेवा करने की प्रतिबद्धता और देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हुआ था। यह हमारे कार्यकर्ताओं के भरसक प्रयासों का फल है कि भाजपा देश के लोगों की पंसदीदा पार्टी बनी।भाजपा परिवार को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई।डॉ राजेन्द्र गुप्ता ने कहा की लोकतांत्रिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना के कारण ही भाजपा आज इतने गौरव से खड़ी है पार्टी कार्यकर्ता गया जिला की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। मोदी के विकास कार्यों ने भाजपा को देश के हर हिस्से में लोकप्रिय बनाया है सरजू पांडेय ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा परिवार पार्टी और उसके सहयोगी दलों को फिर से केन्द्र की सत्ता में लाने के लिए पूरी मेहनत के साथ दिन-रात जुटे होंगे। पिछले पांच साल में मोदी ने काफी काम किए हैं और हम देश के लिए आगे भी और बहुत कुछ करना चाहते हैं।1980 से अब तक भाजपा को आगे बढ़ते रहने पर प्रकाश डालते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दिन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी जैसे महान समाजसेवी के जीवन पर चर्चा किये। स्थापना दिवस के मौके पर महिला नेत्री शोभा देवी,आरती देवी,ब्रहमदेव केशरी,शिव प्रजापति समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।रिपोर्ट – राजेश कुमार मिश्रा , updated by gaurav gupta

loading...