बनमनखी प्रखंड के जानकीनगर बिहार को विशेष राज्‍य के दर्जे की मांग और छात्रों के भविष्‍य के साथ हो रहे खिलवाड़ के‍ खिलाफ जन अधिकार पार्टी (लो) ने आज रेल चक्‍का जाम का आयोजन किया है।जानकीनगर स्टेशन पर भी घण्टों रेल चक्का जाम का व्यापक असर रहा। बनमनखी प्रखण्ड अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में आयोजित रेल चक्का को संबोधित करते हुए प्रवक्ता अखिलेश आजाद ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है, और इसके लिए जन अधिकार पार्टी आर पार की लड़ाई लड़ेगी, वहीँ इंटर रिजल्ट में गड़बड़ी को उन्होंने कहा कि बिहार सरकार छात्र के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है।इस पर जन अधिकार पार्टी चुप नहीं बैठेगी।आंदोनल जारी रहेगा और 25 को बिहार बन्द किया जायेगा| इस कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जवाहर पासवान, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आलोक अकेला ,पप्पू यादव सरपंच,युवा शक्ति उपाध्यक्ष विनय कुमार भारती, नारायण शर्मा, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार,नंदन कुमार, प्रिंस कुमार,गोपाल सिंह, शालिग्राम ऋषि,अखिलेश आजाद,सोनू कुमार,सन्तोष यादव,सुनीता देवी,बबलू यादव,सीधेश्वर यादव, बेदानन्द यादव,निरज यादव,मो0 रेहान, मो0 माजिद,हरिलाल दास सहित सैकड़ों जाप कार्यकर्ता मौजूद थे।ःःअनुभवीआंखें न्यूज के लिए गौरव गुप्ता की रिपोर्ट

loading...