नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न वबेहद लोकप्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन हो गया है। उनके देहांत से समूचा देश हतप्रभ व शोकपूर्ण है। आपको बता दें कि वे कई दिनों से

बिमार थे और लाईफ सपोर्ट सिस्टम पर गंभीर हालत में एम्स में भर्ती थे। अटल बिहारी वाजपेयी जी पत्रकार व कवि भी थे। देश को अपूरणीय क्षति हुई है। बाजपेयी जी को विपक्ष भी आदर के साथ देखते थे। उनकी शख्सियत बेहद विशाल और विनम्र नेता के रूप में था। वे सरल स्वभाव के सुलझे हुए नेता थे। बेदाग छवि और कुशाग्र बुद्धि के स्वामी थे। उनको जानने वाले बताते हैं कि वे खाने के, पिक्चर व मिठाई के भी शौकीन थे। लेखक पत्रकार से राजनीति में आने वाले वे सुलझे हुए नेता थे।उनके अंतिम समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व

भाजपा व विपक्ष के वरिष्ठ नेता एम्स में मौजूद थे। सुबह से ही समूचे देश से मंत्रियों व नेताओं का आना जाना जारी रहा। वाजपेयी जी की अनेक उपलब्धि है जिसके बारे में जितना बताया जाए वह कम है। वाजपेयी जी की भांजी बताती हैं कि उनका अपनी मां से बेहद लगाव था। अंतिम क्षणों में भी वे अम्मा शब्द ही निकालते थे। वाजपेयी जी स्वतंत्रता के आंदोलन के सेनानी से आजाद देश के

प्रधानमंत्री तक का सफर तय कर लोगों के दिलों में बस गए थे। 9 सप्ताह से वे एम्स में भर्ती थे। वे 93वर्ष के जीवनकाल में अनेक उपलब्धियां हासिल कर दुनिया छोड़ गए।सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है व एक दिन की सरकारी छुट्टी भी। वहीं बिहार में एक दिन की छुट्टी व चार दिन की राजकीय शोक। मध्य प्रदेश, हिमाचल व पंजाब भी कल बंद आपको बता दें अनुभवी आँखें न्यूज को भी उन्होंने दो अनमोल पत्र शुभकामनाओं के साथ दी। हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर उनके आत्मा को मोक्ष प्रदान करे।

loading...