पटना : आपने आज तक ऐसी खबरे किसी फिल्म या नाट्य में ही देखा या सुना होगा ,की पति के अवैध संबंध जानने के बाद पत्नी को लगाई फांसी , जी हाँ ऐसी ही एक खबर पटना से आई है जहाँ पत्नी अपने पति के अवैध संबंध का राज जान गई , तो उसके ससुराल वालों ने गले में फांसी का फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला की शादी सात महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद वो मायके लौट गई थी। सात दिनों पहले ही वो ससुराल पहुंची थी और उसकी हत्या हो गई। घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र की है, जहां शनिवार की देर रात एक नवविवाहिता को पंखे से लटकाकर हत्या कर दी गयी। रविवार की सुबह तीन मंजिले मकान के ग्राउंड फ्लोर से नवविवाहिता की डेडबॉडी बरामद की गई। मामले में मृतका के पिता की ओर से पति,सास व ससुर समेत पांच पर प्रताड़ना और हत्या का केस दर्ज कराया गया है। मृतका का नाम पूजा कुमारी बताया जा रहा है ,जो 20 साल की थी और उसकी शादी ईश्वरपुरा-मानसिंगपुर गांव के रहने वाले रेलवकर्मी मनोज कुमार महतो से हुई थी। पूजा की गर्दन पर जख्म के निशान पाए गए। जानकारी के मुताबिक हत्या की वजह अवैध संबंध का विरोध बताया जा रहा है। इधर करनामेपुर, ओपी प्रभारी ,शंभू कुमार ,घटना की जानकारी मिलने के बाद ईश्वरपुरा-मानसिंगपुर गांव पहुंचे। वशिष्ठ महतो के तीन मंजिले मकान के ग्राउंड फ्लोर के कमरे से विवाहिता का शव बरामद किया गया। पूजा की लाश सिलिंग फैन के पंखे से लटक रही थी। गर्दन में सफेद रंग का गमछा बंधा हुआ था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। बताया जा रहा कि मृतक पूजा की शादी 29 अप्रैल 2017 को मनोज कुमार के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बीच मांग पुरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को बेटी मायके से विदा होकर अपने ससुराल आई थी। उनका कहना है की शादी के लिए उन्होंने डेढ़ बीघा जमीन भी बेचा था । उनके दामाद का अवैध संबंध रिश्तेदार की ही एक लड़की से चला आ रहा था। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। उनकी बेटी इसका विरोध करती थी। 8 नवम्बर 2017को उनके दामाद छुट्‌टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। तीन दिन से बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस बीच बेटी को मार डाला गया।अनुभवी आँखे न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

loading...