कटिहार – आजकल दहेज प्रथा कम होने की बजाए अजगर की मुंह की तरह बढती ही जा रही है। सरकार तो इस दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। लेकिन लोभी लोग हैं मानते ही नही।

रौतारा दलन कलोनी की रहने वाली 28 वर्षीय पायल कुमारी भी इस दहेज प्रथा की शिकार हो गइ है। उसके ससुराल वालो ने दहेज को लेकर इस 28 वर्षीय पायल कुमारी की इतनी पिटाई की वो गंभीर रूप से घायल हो गइ, जिसका ईलाज कटिहार के सदर अस्पताल में चल रहा है। पायल कुमारी एंव उनके परिजनों की माने तो कुछ दिन पूर्व ही उसने अपने मायके से दो लाख रूपए लेकर अपने ससुराल वालों को दिए थे। ससुराल वालो ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए यह पैसे मांगे थे। उसके बाद फिर उन्होंने पैसो की मांग की। लेकीन इसबार उसके मायके वालो ने बडी मुश्किल से जुटाकर 28 हजार रूपए दिए। उसने वह 28 हजार ले जाकर ससुराल वालों को दे दिए। लेकिन शायद ससुराल वालो को दहेज में मिली यह रकम रास नही आई और उन्होंने पायल की जमकर पिटाई कर डाली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पायल कुमारी ने बताया की जबसे उसने अपने पति भवेश मंडल को दो लाख रूपये लाकर दिए थे तब से उसका लालच बढता ही चला गया था। दो लाख लेने के बाद वह लगातार दहेज में पैसो की मांग करता रहता। इसको लेकर रह – रह रहकर उसके साथ मारपीट भी क्या करता था। दहेज को लेकर सिर्फ उसका पति ही नही बल्कि उसका ससुर जर्नादन मंडल, सास मंजू देवी, ओर देवर उमेश कुमार मंडल भी उसके साथ मारपीट किया करते। देवर तो उसपर गलत नजर भी रखता था। और उसके साथ हमेश छेड़खानी क्या करता था। देवर की छेड़खानी को लेकर जब जब उसने अपने पति से शिकयत की पति ने उसपर कारवाई करने के बजाए उलटे उसकी पिटाई कर दी। अब हालात यह हैं की घायल पायल सदर अस्पताल में भर्ति हैं और जिला पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। वांलिटयर सदस्य – मो0 जहाँगीर, updated by G. K

loading...