दिल्ली ।फिल्मीस्तान क्षेत्र के अनाज मंडी में एक इमारत में लगी भीषण आग में 43 लोगो की मौत हो गई है।56 लोंगो को बचाया गया है। और लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। सभी मारे गए लोग पुरुष है। कई अन्य घायल। रेस्क्यू आप्रेशन जारी। भीड व तंग गली के कारण रेस्क्यू आप्रेशन में हो रही है देरी। एक ऐसी रात जिसकी सुबह कई लोगों ने नहीं देखी। दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है। अभी भी कई की हालत बेहद नाजुक है ।मौत का आंकड़ा बढ सकता है। इमारत बना डेथ चेंबर। सोते में ही दस लोगों की मौत हो गई है। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई। एक दमकल कर्मी भी घायल।आज सुबह 5:22 पर लगी आग। बताया जाता है कि शोर्टसर्किट की वजह से आग लगी। यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी इसकी जांच होगी। यह भयानक हादसा दिल्ली वालों को दहला दिया है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दुख जताया है और जांच कराने की बात कही है। फैक्टरी में पैकेजिंग व बैग बनाने का काम होता था। फैक्टरी अवैध रूप से चलना बताया जा रहा था। – संतोष गुप्ता, संपादक, अनुभवीआँखें न्यूज

loading...