ब्रेकिंग न्यूज़ :-

दिल्ली के द्वारका मे बदमाशों ने गोली मार की हत्या
गाड़ी से जा रहे फिरोज को बाइक सवार बदमाशों  ने मारी गोलियां।

बिहार में दुश्मनी, दिल्ली में गैंगवारदिल्ली के द्वारका इलाके के सेक्टर 23 में एक कार चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाले की पहचान सिवान के फिरोज के रूप में हुई है। दरअसल, बिहार के दो गैंगस्टर है जिनमे से एक रईस खान जेल में है और दूसरा फिरोज दिल्ली में रह रहा था।  शाम 6 बजे के करीब जानकारी मिली कि द्वारका सेक्टर 23 की रेडलाइट पर एक शख्स को रोड रेज में गोली मारी गयी है। इसी बीच कुछ देर बाद ही वहां से कुछ दूर बेरिकेटिंग पर पुलिस ने 2 लड़को को बिना हेलमेट के पकड़ा। उनके पास से 2 पिस्तौल बरामाद हुई। बाद में पूछताछ में पता चला कि ये दोनों वही हैं जिन्होंने सेक्टर 23 की रेड लाइट पर फिरोज को गोली मारी है। फिरोज ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जांच में पता चला कि फिरोज (मर्तक)जिस पर भी कई मुकदमे दर्ज है और रईस के बीच गैंगवार बिहार में चल रही है। फिरोज शाहबुद्दीन का गुर्गा रह चुका है। रईस ने अपने गुर्गे संजय के जरिये सिवान के रहने वाले शाबीर हुसैन और अमजद अली को अपने दुश्मन फ़िरोज़ को मारने के लिए सुपारी दी थी। कत्ल के लिए दोनो को मोटी रकम दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों बदमासों को संजय दो दिन पहले लेकर आया था और इन्हें महिपालपुर के एक होटल में ठहराया हुआ था। रेकी के बाद फिरोज को गोली मारी गयी। जिस वक्त गोली मारी गयी संजय भी वहाँ मौजूद था, और वारदात के बाद फरार हो गया, गोली मारने वाले दोनो किलर बाइक पर थे। वारदात के बाद संजय मौके से फरार हो गया जबकि दोनो शूटर अरेस्ट हो गए।तमाम एंगल को लेकर पुलिस जांच कर रही है बिहार और दिल्ली की कड़ियाँ जोड़ी जा रही हैःअनुभवीआंखें न्यूज ब्यूरो

loading...