गया(संवाददाता धीरज गुप्ता) – लोक सभा आम निर्वाचन 2019 के लिए स्वीप गया के अंतर्गत गया के जिला स्कूल में मतदाता जागरूकता से संबंधित जिला स्तरीय निबंध एवम स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मेघा कुमारी (+2 रा० उ० वि०, नवस्थापित, गया), द्वितीय स्थान ख़ुशबू कुमारी (रा० प्र० उ० वि०, बेलागंज) तथा तृतीय स्थान प्रियंका कुमारी सिन्हा ( उ० उ० वि०, पुनाकला, परैया) को प्राप्त हुआ। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका कुमारी सिन्हा (उ० उ० वि० पुनाकला ,परैया), द्वितीय स्थान ऋतिका कुमारी (+2 रा० क० उ० वि० रमना, गया तथा तृतीय स्थान रोहित कुमार (+2 गया उ० वि०, गया) को मिला। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ0 किरण बाला , शारदा कुमारी, संगीता बाला तथा श्रीमती वीणा कुमारी शामिल थे। इस प्रतियोगिता के संचालन में वंदना कुमारी, दीपक कुमार ,इरशाद बदर तथा विजेंद्र उपाध्याय ने अहम योगदान दिया।updated by gaurav gupta

loading...