मऊरानीपुर (झाँसी) – नगर के माँ गायत्री विधा मन्दिर स्कूल नेहरु नगर में महाराज खेत सिंह की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी। जिसमें विधालय के छात्र/छात्राओं द्वारा जयन्ती के अवसर पर साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सर्वप्रथम कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वन्दना कु. पलक दुबे, नीति भार्गव, निष्ठा भार्गव ने किया। कार्यक्रम के क्रम में महाराज खेत सिंह के समक्ष पार्षद प्रत्याशी पुष्पा सिंह ने दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण अखलेश सिंह (रिंकू), श्रीपत सिंह, मुन्ना सिंह, खुमान सिंह, शंकर सिंह, संजीव सिंह, वीरेन्द्र वर्मा (स्यावरी) आदि लोगों ने किया। इसी क्रम में विधालय संचालक डॉ. जी. डी. भार्गव ने महाराज खेत सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनकी संघर्ष पूर्ण गाथा का वर्णन किया। अखलेश सिंह ने कहा कि ख्ांगार शब्द का अर्थ खडक (तलवार) को धारण करने वाले समूह को खंगार की उपाधि दी गयी थी। श्रीपत सिंह ने कहा कि महाराज खेत सिंह को सिंह की उपाधि दी गयी थी। कारण कि दिल्ली दरबार में सिंह से मलयुद्व करने के कारण पृथ्वीराज चौहान ने खेता से खेत सिंह से नवाजा था। साथ ही सभी स्वजातीय बन्धुओं को जोडने का प्रयास निरन्तर करने का संकल्प लिया गया। उक्त कार्यक्रम में अखिलेश, पारस, प्राज्जल, वंशी सिंह (झाँसी), पियूष, आयुष, कार्तिके, राजेन्द्र सिंह, अज्जू सिंह सहित विधालय के छात्र/ छात्राओं एवं अध्यापक / अध्यापिकाओं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अन्त में आभार प्रधानाचार्य हनीफ मन्सूरी ने व्यक्त किया। रिपोर्ट_सौरभ भार्गव अनुभवी आँखें न्यूज मऊरानीपुर । updated by gaurav gupta

loading...