मऊरानीपुर (झाँसी)- नगर के कुरैचानाका स्थित काशीराम आवास कॉलोनी के निवासियों को जल के संकट से काफी गुजरना पड रहा है। जिसके चलते कॉलोनीवासियों में काफी आक्रोश बना हुआ है। जिस पर प्रशासन की कोई भी नजर नही पड रही है। प्रशासन अचेत रुप में बना हुआ है। जबकि नगर के समस्त गरीब परिवार के लिये बनायी गयी कॉलोने में किसी भी प्रकार की कोई भी व्यवस्था मुहैया नही करायी जा रही है। और कॉलोनीवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। नल न आने से पानी की विकराल समस्या भगवान की कृपा से तो पूरी हो चुकी है लेकिन स्थानीय प्रशासन की तरफ से पूर्ण नही हुयी देखी जा रही है। इसका यह अन्दाजा लगाया जा रहा है। महीनों से कॉलोनी वासियों को जल का संकट गहरा रहा है। इसके बाद भी इस ओर किसी का कोई भी ध्यान आकृष्ट नही हो रहा है। इतना ही नही विधुत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के भी कोई भी इंतजाम कॉलोनी वासियों को नही मिल रहे है। प्रतिदिन कॉलोनी में चोरी चपाटी भी चरम सीमा पर देखी जा रही है। जिसमें चोर एक गिरोह बनाकर मकानों को खँगाल रहे है। जिन पर कोतवाली पुलिस कोई भी सख्ती नही कर पा रही है। मऊरानीपुर पुलिस का इस ओर कोई भी गम्भीर कदम ही नही उठ रहा है। इसका कारण है कि मऊरानीपुर कोतवाली में जब कोई सख्त कोतवाल आ जाता है तो ये सब काम बन्द हो जाते है। जब कोई सख्त कोतवाल नही होता है तो इस प्रकार के कार्य चरम सीमा पर दिखने लगते है। इसी के चलते कॉलोनी में चोरियों का सिलसिला काफी गहराईता से देखा जा रहा है। पलक झपकते ही मकान को खँगाल बैठते है चोर गिरोह। इस प्रकार के गिरोह दिन में व रात में मौका देखते रहते है। सभी की सभी व्यवस्थायें ध्वस्त पडी हुयी है। इनको देखने वाला कोई भी प्रशासन नही दिखलायी दे रहा है। जबकि इन विकराल समस्याओं के समाधान के लिये कई बार समाचार पत्रों में काशीराम आवास कॉलोनी की समस्याओं को उजागर भी किया जा चुका है। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन अचेत रुप में पडा हुआ है। इसी के चलते इस प्रकार की गम्भीर समस्या के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों का ध्यान गम्भीरता से आकृष्ट कराया गया है। रिपोर्ट_सौरभ भार्गव अनुभवी आँखें न्यूज मऊरानीपुर । updated by gaurav gupta

loading...