नई दिल्ली : आज के बढ़ते समय को देखते हुए इंश्योरेंस कंपनियां जिस तरह व्यक्तियों, कार और मोबाइल का इंश्योरेंस करती है | उसी तरह वह लोगों को उनके घर का इंश्योरेंस करवाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाती हैं। हम अपनी इस खबर के माध्यम से आपको बताना चाहेंगे कि आपके लिए होम इंश्योरेंस पॉलिसी लेना कितना जरूरी होता है और इसके क्या – क्या फायदे आपको मिल सकते है |
होम इंश्योरेंस पॉलिसी क्या है : होम इंश्योरेंस पॉलिसी एक प्रभावी टूल होता है | जो किसी भी संभावित आपदा से आपके घर को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। अगर अर्थव्यवस्था के दृस्टि से देखें तो आज के समय में लोग अपने लक्ष्यों को आसानी से , और समय से पूर्व प्राप्त कर रहे हैं। बीते कुछ दशकों में भवन निर्माण में भी तेजी आई है और लोग घरों, फ्लैट या मकान की खरीद बहुत ही आसानी से कर पा रहे हैं | लिहाजा इस तरह की संपत्ति की सुरक्षा भी काफी अहम हो जाती है। आखिर क्यों जरूरी है होम इंश्योरेंस पॉलिसी : हाल ही में आईं कुछ प्राकृतिक आपदाओं के कारण आर्थिक नुकसान और बीमित नुकसान के बीच अंतर पाया गया है। ऐसा फाइनेंशियल टूल की पर्याप्त जानकारी न होने की वजह से देखने को मिलता है। इसलिए प्राकृतिक आपदाओं की सूरत में घर के मालिक को होम इंश्योरेंस न होने के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ता है। जिस तरह से आप अपनी ज्वैलरी की सुरक्षा के लिए उसका बीमा करवाते हैं | उसे बैंक लॉकर में रखवाते हैं | ठीक उसी तरह घर का बीमा भी आज के दौर में काफी जरुरी हो गया है। अगर आप चाहें तो घर के बीमा के साथ-साथ घर में उपलब्ध सामानों जैसे कि होम अप्लाइंस, पोर्टेबल इक्विपमेंट ,सेलफोन, लेपटॉप और टीवी की सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर सकते हैं। एक्सपर्टो का कहना : फाइनेंशियल प्लानर जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि आज के समय में होम इंश्योरेंस पॉलिसी लेना घर के मालिकों के लिए काफी जरूरी होता है। आमतौर पर इस तरह की बीमा पॉलिसियों में दो श्रेणियों को कवर किया जाता है। पहला बिल्डिंग स्ट्रक्चर और दूसरा घर का कीमती सामान। यानी अगर किसी प्राकृतिक आपदा में आपके घर के स्ट्रक्चर को कोई नुकसान होता है | तो उसमें आने वाले खर्चे (कंस्ट्रक्शन कॉस्ट) की अधिकांश भरपाई इंश्योरेंस कंपनी की ओर से की जाती है। वहीं अगर आपने अपने घर के कीमती सामान मसलन होम अप्लाइंस, पोर्टेबल इक्विपमेंट ,सेलफोन, लेपटॉप और टीवी को भी कवर करवा रखा है |तो आगजनी, चोरी और सेंधमारी के बाद आपको ज्यादा वित्तीय नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा है। होम इंश्योरेंस पॉलिसी में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान, चोरी और सेंधमारी से सुरक्षा मिलती है। जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि कुछ बीमा कंपनिया किराए के घर में भी आपके बहुमूल्य सामान को कवर करती है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पैकेज पॉलिसी लेना ज्यादा फायदेमंद रहता है क्योंकि इसमें बिल्डिंग के साथ-साथ घर के सामान और अन्य अहम चीजों को कवर करने की सुविधा दी जाती है। जिससे कि लोगों पर अगर कभी कोई भी मुसिबत आती है तो वह अपने आप को संभाल सकते है , और अपना जीवन फिर से शुरू कर सकते है | अनुभवी आँखे न्यूज़ ब्यरों रिपोर्ट

loading...