कस्बा बिहारीगढ़ में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
____________
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)
रामनवमी के अवसर पर मंदिर कमेटी के तत्वधान में शोभा यात्रा निकाली गई .शोभा यात्रा शिव मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों पर ऊंची जहांजगह-जगह किया स्वागत.
रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में, भरी भीड़ दिखीं। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र सैनी मास्टरजी ने कहा की श्री राम की मुक्ति से पूर्व यदि हम उनके जीवनकाल पर नजर डालें तो प्रभु राम ने पृथ्वी पर 10 हजार से भी ज्यादा वर्षों तक राज किया है। अपने इस लम्बे परिमित समय में भगवान राम ने ऐसे कई महान कार्य किए हैं, जिन्होंने हिन्दू धर्म को एक गौरवमयी इतिहास प्रदान किया है। प्रभु राम अयोध्या के राजा दशरथ के सबसे बड़े पुत्र थे, जिनका विवाह जनक की राजकुमारी सीता से हुआ था। अपनी पत्नी की रक्षा करने के लिए भगवान राम ने राक्षसोंसे वध किया क्षेत्रवासियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। लोगों ने भक्तों पर फूलों की वर्षा की। साथ ही जगह-जगह लगाए गए स्टाल पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान भी कराया गया। दोपहर बाद तक चले शोभा यात्रा के कार्यक्रम में भीड़ बढ़ती गई मंदिरों में हुई पूजा अर्चना.
राम नवमी के अवसर पर कस्बे के शिव मंदिर में भगवान राम की पूजा अर्चना की गई।राम नवमी को लेकर कस्बे के एवं ग्रामीण पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। शोभायात्रा के दौरान कोई अनहोनी न हो इसके लिए थाना बिहारीगढ पुलिस ने चौकसी बरती। पुलिस ने शोभायात्रा पर पैनी नजर बनाए रखी। शोभा यात्रा के आगे व पीछे दोनों ओर से पुलिस की सुरक्षा मौजूद रही। मार्ग पर जाम की स्थिति से भी पुलिस निपटती रही। शोभा यात्रा मे दिनेश चौहान’ प्रधान संजय सैनी एडवोकेट’ पूर्व प्रधान जयपाल काम्बोज’ मोनू धीमान’ राम कुमार शर्मा’ यशपाल प्रजापति’ विजेंद्र शर्मा’महिपाल राठौर’ वरिष्ठ पत्रकार अशोक प्रजापति’ वरिष्ठ पत्रकार तपेंद्र सैनी’ पत्रकार डिंपल घीमान’ जयमल सिंह आदि लोग मौजूद रहे .अनुभवी आँखें न्यूज़ के लिए ✍ सुनील जायसवाल और मनोज काम्बोज की रिपोर्ट

loading...