नई दिल्ली। अकेली महिला को देखते हुए आटो ड्राइवर ने आनंद विहार बस अड्डा ले जाने की बजाय जंगल में ले जाकर जान से मारने की धमकी दी और फिर रेप कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 25 वर्षीय महिला परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहती है। पति के अलावा तीन बच्चे हैं। कल रात महिला बुलंदशहर जाने के लिए सरायकालेखां बस स्टैंड पहुंची और फिर आटो लेकर आनंद विहार के लिए चल दी। रास्ते में उसे नींद आ गयी, नींद में सोती अकेली महिला को देख कर ड्राइवर की नीयत खराब हो गई। बताया जाता है कि उसके बाद वह महिला को जंगल में लेजाकर छेड़छाड़ करने लगा। ड्राइवर के छेड़छाड़ से महिला की नींद खुल गई और उसने विरोध किया तो गला दबाकर हत्या करने की बात सुनकर वह डर गयी। जिसका फायदा उठाकर वह रेप कर बैठा। रेप करने के बाद वह महिला को आनंद विहार बस अड्डे पर छोडकर जाने लगा तो महिला ने चीख कर लोगों को बता दिया। लोगों ने पहले तो उसे पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और महिला को मेडिकल कराया जिसमें रेप की पुष्टि हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घोंडा निवासी बृजेश के रूप में हुई। आमतौर पर महिला रेप के बाद शर्म से बात छुपा लेती है जिससे अपराध और पनपता है।ःअनुभवीआंखें न्यूज ब्यूरो

loading...