गया(संवाददाता धीरज गुप्ता) – शहर के प्रमुख संस्था वत्सली निर्भया शक्ति द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत जी. आर. टावर, 2nd फ्लोर रेलवे हॉस्पिटल के निकट में बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें शहर के बिगड़ते पर्यावरण ओर तापमान को लेकर सभी समाजसेवियों ने चिंता व्यक्त किया,संस्था इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न जगहों पर पौधा रोपण का कार्य करने जा रही है संस्था प्रमुख सत्यवती गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण बचाने के इस अभियान में समाज के हर वर्ग को आगे आने की जरूरत है पर्यावरण सुरक्षित होंगे तभी जीवन सुरक्षित होगा और
संस्था के प्रमुख सदस्य ने बताया कि हमारी संस्था जहां जहां पेड़ लगाएगी उसकी सुरक्षा के लिए बांस के घेराव भी किया जाएगा ओर समय समय पर पेड़ो की मॉनिटरिंग भी किया जाएगा तथा जिस जगह पर वृक्षारोपण होगी उसकी सुरक्षा के लिए एक ऐसा व्यक्ति जो अपनी जीविका चलाने में असमर्थ हो संस्था उसे ये कार्य प्रदान करेगी
इसके लिए संस्था उसे आर्थिक रूप से मदद करेगी।इस बैठक में दीपक राजीववादी, अनिल कुमार,राकेश कुमार विकाश कुमार, अनुज कुमार,पप्पू कुमार इत्यादि सदस्यों ने भाग लिया। updated by gaurav gupta

loading...