जहानाबाद/बिहार(संवाददाता अनिल कुमार गुप्ता) – नीतीश मॉडल का देश – दुनिया कर रहा अनुकरण

जदयू मुख्य प्रवक्ता दिलीप कुशवाहा ने कहा कि आज बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बिहार में विकास के क्षेत्र मे नया कृतिमान स्थापित करने का काम किया है। वही विपक्ष के लोग इस विकास के घबराहट से आहत हो सरकार पर उंगली उठाने का काम कर रहे हैं। उन्हें 2005 से पहले के बिहार को देखकर और आज के बिहार से आकलन करने की जरूरत है। जो बिहार पहले नरसंहारों का बिहार कहलाता है। वही बिहार नीतीश कुमार के शासन में अमन और शांति का बिहार हो गया,जहाँ पहले नौजवानो रोजगार के अभाव में हाथ में हथियार होता था वही वर्तमान सरकार में उन नौजवानों को रोजगार मिलने लगा, उनके हाथ मे कॉपी और कलम होता है। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने कृषि रोड मैप बनाकर कृषकों के विकास में पहला कदम बढ़ते हुए उनके लिए कई तरह की योजनाओं को लागू करने का काम किया है। साथ ही साथ किसानों के धान सहित कई तरह के फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रति वर्ष बढ़ोतरी किया जाता है। लेकिन विपक्ष यह बताने का काम करे कि किसानों के हित के लिए कितने बार सदन में आवाज उठाने का काम किया है। वहीं बिहार सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं युगांतरकारी विकास किया है। जहाँ बिहार में 2005 से पहले 6 मेडिकल कॉलेज थे वही अब 13 कॉलेज है, वही 25 जिला अस्पताल की तुलना में 36 अस्पताल है। वहीं 23 अनुमंडल अस्पताल की तुलना में 45 अस्पताल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीमारू बिहार को विकसित बिहार बनाने का काम किया है। कुशवाहा ने बताया कि जिस बिहार की बेटियाँ डर के साये में घर से निकलना मुनासिब नहीं समझती थी आज उसी बिहार में वही बेटीयाँ पुलिस में भर्ती होकर आम आवाम की रक्षा कर रही हैं। स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में अपनी सेवा दे रही हैं। नीतीश कुमार ने नगर निकाय , त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एवं नौकरी में आरक्षण देकर देश मे नया अध्याय लिखने का काम किया है जिसका अनुकरण आज देश के अन्य राज्यों के साथ विदेश में भी हो रहा है यह *नीतीश मॉडल* का ही देन है। आज बिहार में दारोगा, शिक्षक, ममता , आशा, स्वास्थ्य प्रबंधक, टोला सेवक, तालीम मरकज, डाटा एंट्री ऑपरेटर, विकास मित्र, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक,अमीन, इंदिरा आवास सहायक, मनरेगा तकनीक सहायक, डॉक्टर, नर्स, ड्रेसर, जीविका में पदाधिकारी सहित कई स्तर की बहाली,परिवहन विभाग में बहाली, बीपीएससी से कई विभागों के पदाधिकारियों की बहाली के साथ साथ कई विभागों में कई स्तर के बहाली कर युवाओं को सरकारी नौकरी देने का नीतीश कुमार जी ने किया है। वही स्वरोजगार करने के लिए नीतीश सरकार जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना के तहत उद्यमिता के लिए प्रत्येक जिला को 50 लाख रुपये दिये जा रहे हैं। मुख्य प्रवक्ता कुशवाहा ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि बगल के राज्य में झारखंड में भी गठबंधन में इनकी सरकार है। जनता को बतायें की वहाँ इन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिया, वहीं पूर्व में झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमत बिहार की तुलना में कम रहता था लेकिन अभी झारखंड में कीमत बिहार से कहीं ज्यादा है। राजद जहाँ भी सत्ता में रहा वहां भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर रहा है और इसे छुपाने के लिए तरह तरह का भ्रामक प्रचार करने का काम करता है।

updated by gaurav gupta 

loading...