जहानाबाद/बिहार(संवाददाता अनिल कुमार गुप्ता) –  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के 75वें जन्मदिन को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काफी धूमधाम से मनाया। जन्मोत्सव के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय व सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए मांदेविगहा गांव में दलित महादलित गरीब गुरबा को भोजन कराया गया। इस दौरान सदर विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, विधान पार्षद कुमार नागेन्द्र उर्फ रिंकु यादव, जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, प्रवक्ता डॉ शशिरंजन, मनोज यादव, बैकुण्ठ यादव, गिरजा यादव, धर्मपाल यादव, अरविंद चौधरी सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांदेविगहा पंचायत की मुखिया कांति देवी ने की। वहीं लालू प्रसाद के जन्मदिन पर महादलितों के बीच मंें भोज का आयोजन किया गया। भोज कार्यक्रम में विधायक सुदय यादव एवं विधान पार्षद रिंकू यादव द्वारा गरीबों व महादलित लोगों को चावल, दाल व सब्जी परोसा गया। सैकड़ों लोग इस भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक श्री यादव ने बताया कि राजद सुप्रीमो के 75वें जन्मदिन को बिहार प्रांत में सामाजिक न्याय एवं सदभावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के उपलक्ष में महादलित टोलों में भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोज कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, पिछड़े, गरीब व दिव्यांग लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव निर्धन व गरीबों के मसीहा हैं। सभी कार्यकर्ताओ एवं लोगों ने लालू प्रसाद को दीर्घायु एवं जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना किया। इस मौके पर अनिल कुषवाहा, पिन्टू कुमार उर्फ छोटू यादव, अनिल पासवान, सतीष यादव देवरिया, मुखिया उदय यादव, मनोज यादव, भोली यादव, छोटू यादव, पूर्व मुखिया तेजप्रताप, निरंजन प्रसाद, अरमान मल्लिक, गिरिजेष यादव, विजय यादव, उदय यादव सहित कई राजद कार्यकर्ता शामिल थे।

updated by gaurav gupta 

loading...