सीतामढ़ी से ब्यूरो चीफ

अजय गुप्ता की रिपोर्ट।

सीतामढ़ी – शहीदों के श्रद्धांजलि यात्रा कार्यक्रम के दौरान रविवार को राज्य के परिवहन मंत्री शीला मंडल कर्पूरी संग्रहालय पटना से चलकर कपुँरी ग्राम में कर्पूरी ठाकुर मुजफ्फरपुर में जुब्बा सहनी एवं भगवान लाल चंद्रवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।

शहीद रामफल मंडल जन क्रांति मोर्चा/ शहीद रामफल मंडल विचार मंच/ शहीद रामफल मंडल फाउंडेशन के संयुक्त नेतृत्व करता मोर्चा के संस्थापकसहजिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई में फॉसी को गले लगाने वाले बिहार के प्रथम अमर शहीद रामफल मंडल के प्रतिमा पर परिवहन मंत्री शीला मंडल द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शहीद रामफल मंडल के परिजनों से मिलने मधुरापुर गांव के मंडल टोला पहुंचे।। जहां शहीद रामफल मंडल के तैल चित्र पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों से कुशल क्षेम पूछे।

मंत्री शीला मंडल ने कहा कि शहीद रामफल मंडल का बलिदान हम लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। शहीद रामफल मंडल ने परिवार एवं जान की प्रवाह किए फांसी पर चढ़ गए।

आज हम और आप स्वतंत्र हैं गर्व से जी रहे हैं वह श्रेय शहीदों को जाता है।

शहीद रामफल मंडल का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

आज तक उनके नाम पर घोषणाएं हुई हैः

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि शहीदों के परिवार को हर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

शहीद रामफल मंडल के अधूरे कार्य को पूरा करने की कोशिश करूंगा।

मौके पर शहीद रामफल मंडल जन क्रांति मोर्चा के संस्थापक सह जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता। शहीद रामफल मंडल विचार मंच के संयोजक विनोद बिहारी मंडल। शहीद रामफल मंडल फाउंडेशन के सचिव राहुल मंडल। पूर्व विधायिका डॉ रंजू गीताः जदयू नेत्री किरण गुप्ता। रामसूरत मंडल। तारा कांत झा। बिंदु ठाकुर। सुनील बिहारी। संजय चौधरी। अजय प्रसाद। हरीश चंद्र गुप्ता। संजय सोनी। सुनील कुमार पप्पू। धीरेंद्र कुवँर।

 

मुखिया उर्मिला देवी। पूर्व मुखिया सियाराम मंडल। रामनंदन मंडल। अमीरी मंडलः सुखारी मंडल। रामसूरत मंडल।

राम श्रेष्ठ राय। राजेश दास।। कपिलेश्वर मंडल। संजय मंडल। भोगेंद्र मंडल। राजन मंडल। इंजीनियर शैलेंद्र मंडल सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

मंत्री शीला मंडल को शहीद रामफल मंडल की पैतृक गांव मधुरापुर मंडल टोला में गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। updated by gaurav gupta 

loading...